28 APRSUNDAY2024 9:52:54 AM
Nari

मिनटों में घूम सकते हैं पूरा देश, अमीरों को करता है सबसे ज्यादा आकर्षित

  • Updated: 10 Jun, 2017 06:17 PM
मिनटों में घूम सकते हैं पूरा देश, अमीरों को करता है सबसे ज्यादा आकर्षित

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): दुनिया में कई देश एेसे हैं जो किसी न किसी खासियत के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको एक एेसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की आप मिनटों में सैर कर सकते है। जी हां, इस देश को पूरा पैदल घूमने में सिर्फ 56 मिनट लगते है। हम बात कर रहे है मोनाको की। 

यह इटली से सिर्फ 16 किलोमीटर दूर है। मोनाको दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि वेटिकन सिटी के बाद यह दुनिया का दूसरा छोटा देश है। इस देश की सुरक्षा फ्रांस के जिम्मे है। ग्लैमरस कैसिनो, जीरो इनकम टैक्स और सुविधाएं अमीर लोगों को अाकर्षित करती है। इसे टैक्ट हैवन भी कहा जाता है। यहां रहने वाले ज्यादातर लोग अमीर हैं। ये लोग विदेशों से ताल्लुक रखते हैं।  
PunjabKesari
यहां का मोंटे कार्लो ग्रांड कैसिनो काफी फेमस है। इसके अलावा यहां बहुत सारे वाटर पूल हैं जोकि बारह महीने खुले रहते हैं। वैसे तो इस देश में पैदल घूमना बैस्ट है लेकिन आप बस द्वारा भी घूम सकते है। 
PunjabKesari

Related News