02 MAYTHURSDAY2024 6:18:31 AM
Nari

दुबई का Gold Souk भी डूबा पानी में, अमीर और रईसों के शहर का हालत देख हैरान हुए लोग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Apr, 2024 03:57 PM
दुबई का Gold Souk भी डूबा पानी में, अमीर और रईसों के शहर का हालत देख हैरान हुए लोग

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) इस समय भारी संकट का सामना कर रहा है। दुबई और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर बाढ़ आने के चलते हर तरफ तहस-नहस हो गई है। दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।  दुबई का 'गोल्ड सूक' भी बाढ़ के रूप में आई तबाही का शिकार हो या है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दुबई की गोल्ड मार्केट पानी में डूबती नजर आ रही है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस समय दुबई में क्या हालात हैं। दुबई का ‘गोल्ड सूक’ सोने के एक प्रमुख बाजार के रूप में माना जाता है, जहां आम तौर पर भारतीयों द्वारा सोने की काफी खरीदारी की जाती है।

दुबई की गोल्ड मार्केट  पूरे विश्व में मशहूर है, जहां आपको चारों तरफ साेना ही सोना नजर आएगा। यहां दुनिया के बेहतरीन सोने के गहनों के डिजाइन्स मिलते हैं। जितना चमकदार सोना यहां मिलता है और कहीं नहीं मिलता इसी कारण दूर -दूर से लोग इस  मार्केट में आते हैं। अब इस मार्कीट का हाल देख लोग बेहद हैरान हैं। 


 रेगिस्तानी देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में  रिकॉर्ड बारिश होने के चलते अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को भारी जलभराव का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के चलते दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में बाढ़ जैसे हालात बनने से बड़े पैमाने पर उड़ानें प्रभावित हुईं। यहां हुई बारिश एक ऐतिहासिक मौसमी घटना है, जो 1949 में डेटा संग्रह की शुरुआत के बाद से दर्ज की गई सबसे अधिक वर्षा है। बहरीन, ओमान, कतर और सऊदी अरब में भी बारिश हुई।
 

Related News