29 APRMONDAY2024 6:58:06 PM
Nari

Thailand जाने के नहीं है पैसे तो घूम आएं भारत का ये मिनी थाइलैंड, खूबसूरती कर देगी मदहोश

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 01 Apr, 2024 02:43 PM
Thailand जाने के नहीं है पैसे तो घूम आएं भारत का ये मिनी थाइलैंड, खूबसूरती कर देगी मदहोश

थाइलैंड दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से है। यहां पर घूमना हर किसी का सपना होता है, हालांकि यहां पर मौज- मस्ती करने में खर्चा ज्यादा हो सकता है। पासपोर्ट, वीजा और ज्यादा खर्चे की टेंशन में कई लोगों का यहां घूमने का सपना सपना ही रह जाता है।लेकिन आपको अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, हमारे देश में भी एक मिनी थाइलैंड है, जिसकी खूबसूरती देखकर आप मदहोश हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से....

PunjabKesari

कहां है भारत में मिनी थाइलैंड?

हमारे देश का 'मिनी थाइलैंड' हिमाचल प्रदेश में है। हिमाचल प्रदेश का जीभी(Jibhi ) पर्यटकों के बीच बहुत ज्यादा मशहूर है। कुली कटंडी का नजारा और टूरिस्ट प्लेस थाइलैंड की तरह होने की वजह से इस जगह मिनी थाइलैंड कहा जाता है। मिनी थाइलैंड में सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है। मिनी थाइलैंज वाली ये जगह हिमाचल प्रदेश का ऑफबीट टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं, जहां आप शांति के साथ घूम सकते हैं। सर्दियों के दिनों में इस मिनी थाइलैंड का नजारा बहुत ज्यादा खूबसूरत और देखने लायक होता है।

PunjabKesari

 मिनी थाइलैंड में कहां घूमें

 जीभी में आप खुद को प्रकृति के बहुत करीब महसूस करेंगे। यहां पर एक खूबसूरत झरना, ऊंचे पहाड़,प्राचीन मंदिर और घना जंगल है, जहां पर आप घंटों बीता सकते हैं। यहां के सुंदर द्दश्य दिल जीतने वाले होते हैं। मिनी थाइलैंड के करीब जालोरी पास भी बेहद खूबसूरत जगह है। जालोरी पास में कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। यहां पर चारों ओर खूबसूरत पहाड़ हैं। यहां से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर सेरोलसर झील है जो बेहद खूबसूरत है।

PunjabKesari

कैसे पहुंचे मिनी थाइलैंड

यहां आप परिवार, साथी, दोस्तों के साथ आ सकते हैं या एक अकेली यात्रा का भी प्लान बना सकते हैं। जीभी पहुंचने के लिए ट्रेन से हवाई जहाज और निजी टैक्सी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप खुद की कार से भी सीधे जीभी तक जा सकते हैं।

Related News