29 APRMONDAY2024 5:22:31 AM
Nari

हमेशा सिंगल ही रह जाती हैं एेसे कॅरेक्टर की लड़कियां!

  • Updated: 30 Dec, 2017 02:18 PM
हमेशा सिंगल ही रह जाती हैं एेसे कॅरेक्टर की लड़कियां!

कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनकर अाती हैं, लेकिन क्या कभी आपने गौर किया कि आपके आसपास कुछ ऐसी भी लड़कियां होती हैं, जिनके लिए न तो ऊपर वाले ने काेई जोड़ीदार भेजा हाेता है और न ही धरती पर काेई उन्हें पाने की चाहत रखता है। इन लड़कियों को देखकर कई बार आप सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर सबकुछ होने के बाद भी ये लड़की अभी तक अकेली क्यों है? 

दरअसल लड़कों को ऐसी लड़कियां पसंद होती हैं, जाे उनकी हर बात मानें, जिन्हें अपने पैरेंट्स के सामने ले जाने में भी उन्हें हिचकिचाहट न हाे। वहीं जाे आदर्शों वाली, मुंह पर बोलने वाली और खुद के पैरों पर खड़ी होने वाली होती हैं ऐसी लड़कियां किसी की बात कम ही सुनती हैं और जाे उन्हें ठीक लगता है, वही करती है। इसलिए एेसे नैचर की लड़की काे कम लाेग ही अपना जीवनसाथी बनाना पसंद करते हैं। 
PunjabKesari
लड़काें का मानना हाेता है कि ऐसी लड़कियां आसानी से अडजस्ट नहीं कर पातीं। वो लड़कों के सवालों पर सवाल खड़ा करती हैं। खुद कमाती हैं और किसी काम में उन्हें एेसा करने या न करने की सलाह भी देती हैं। जबकि लड़कों को ये पसंद नहीं आता, इसलिए वो इस तरह की लड़कियों की तारीफ तो कर देते हैं, लेकिन उनके साथ समय नहीं बिताते। 

ऐसे में ये लड़कियां कितनी भी अच्छी हाे, अकेली रह जाती हैं और उनका जीवन बिना किसी साथी के ही बीतता है। असल में लड़कों को इस तरह की लड़कियों की इज्ज़त करनी चाहिए, क्योंकि यही सही पार्टनर होती हैं, जाे अापके कंधे से कंधा मिलाकर चले और जहां अाप गलत हाे अापकाे बताएं। लेकिन सच अाप सबके सामने हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News