29 APRMONDAY2024 8:20:42 PM
Nari

हमेशा गुस्से में रहती हैं इस 4 राशि की लड़कियां, बिगाड़ लेती हैं अपने बनते काम

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Apr, 2024 04:37 PM
हमेशा गुस्से में रहती हैं इस 4 राशि की लड़कियां, बिगाड़ लेती हैं अपने बनते काम

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि हर व्यक्ति का स्वभाव अलग-अलग होता है। व्यक्ति का स्वभाव उसकी राशि में मौजूद ग्रहों के ऊपर ही निर्भर करता है। इस शास्त्र में कुछ ऐसी राशियां बताई गई हैं जिन पर कुछ गुस्सैल और क्रूर ग्रहों की दृष्टि होती है। मंगल, राहु, केतू और शनि ग्रह बहुत ही क्रूर बताए गए हैं। जिन राशियों पर इनका प्रभाव होता है या जिस राशि के ये ग्रह स्वामी होते हैं वो लड़कियां बहुत ही गुस्सैल मानी जाती हैं। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसी ही राशियों के बारे में बताते हैं जो स्वभाव से बहुत ही गुस्सैल होती हैं। आइए जानते हैं। 

कर्क राशि 

इस राशि की स्वामी ग्रह मंगल और चंद्र माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को बहुत ही क्रूर ग्रह माना जाता है। ऐसे में इस राशि की लड़कियां बिल्कुल भी अपना गुस्सा नहीं रोक पाती। यह सबके सामने अपना गुस्सा जाहिर कर देती हैं। कई बार तो इनके गुस्से के कारण इन लड़कियों का मानसिक स्वास्थ्य भी खराब हो जाती है। यह अपनी वाणी पर भी काबू नहीं रख पाती। 

PunjabKesari

कुंभ राशि 

इस राशि की ग्रह स्वामी शनि देव होते हैं। माना जाता है कि ग्रहों के प्रभाव से इस राशि की लड़कियों का गुस्सा बहुत तेज होता है। कई बार तो अपने गुस्से के कारण यह अपना ही नुकसान कर लेती हैं। इनके शादीशुदा जीवन में भी कई तरह की बाधाएं आती है। ज्यादा गुस्सा होने के कारण यह लड़कियां मानसिक तनाव में ही होती हैं। 

मकर राशि 

इस राशि के ग्रह स्वामी शनि देव माने जाते हैं। ऐसे में इस राशि की लड़कियों को जल्दी गुस्सा नहीं आता लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो यह अपने आस-पास कुछ नहीं देखती। कई बार तो इनके गुस्से के कारण इन लड़कियों को बाद में पछताना भी पड़ता है। शनि देव का प्रभाव इस राशि की लड़कियों पर साफ नजर आता है।

PunjabKesari

मेष राशि 

इस राशि की लड़कियों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहते हैं। ऐसे में इस राशि की लड़कियों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। मंगल ग्रह की कुंडली में अशुभ स्थिति होने के कारण यह लड़कियां अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाती। इन सब बातों के कारण लड़कियों की शादीशुदा जिंदगी पर भी खास असर होता है। इनके मित्र भी बहुत ही कम होते हैं।  

PunjabKesari


 

Related News