
नारी डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव में एक 65 साल के बुज़ुर्ग ने कथित तौर पर चार साल की एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। शुक्रवार को भोर तहसील में हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने 65 साल के एक बुज़ुर्ग को गिरफ़्तार किया है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें: क्रूज हादसे के बाद जिस मां बेटे की तस्वीर को देखकर रो रहा पूरा देश
पुलिस ने बताया- "आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची को खाना देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। वह उसे मवेशियों के बाड़े में बने एक छप्पर में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया और उसकी हत्या कर दी।" जब बच्ची लापता हो गई, तो उसके रिश्तेदारों ने उसे ढूढ़ना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि ढूंढ़ने के दौरान, एक निजी घर में लगे CCTV फ़ुटेज में आरोपी बच्ची के साथ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: घर में इस पेड़ को लगाने से श्रीकृष्ण भी होंगे मेहरबान और बीमारियों की भी होगी छुट्टी
इस घटना से इलाके में भारी गुस्सा फैल गया, और सैकड़ों गांव वाले पुलिस चौकी पर पहुंच गए और आरोपी के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग करने लगे। बाद में भीड़ ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे भारी ट्रैफ़िक जाम लग गया। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीपसिंह गिल ने भीड़ को शांत किया और लोगों को भरोसा दिलाया कि इस मामले में 15 दिनों के भीतर चार्जशीट दाख़िल कर दी जाएगी।