11 JANSUNDAY2026 10:44:35 PM
Nari

आज है दूसरा सोमवार, प्रदोष काल में करें ये 3 उपाय, मिलेगा शिव कृपा और सुख-समृद्धि

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 21 Jul, 2025 10:04 AM
आज है दूसरा सोमवार, प्रदोष काल में करें ये 3 उपाय, मिलेगा शिव कृपा और सुख-समृद्धि

नारी डेस्क:  आज 21 जुलाई 2025 को सावन का दूसरा सोमवार है। सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है, और इस महीने के हर सोमवार को विशेष पूजा और व्रत का महत्व बताया गया है। इस बार का सोमवार और भी खास है क्योंकि आज कामिका एकादशी और रोहिणी व्रत भी है। इसके अलावा आज प्रदोष काल भी है, जो भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत ही शुभ समय माना जाता है। अगर इस समय में कुछ खास उपाय किए जाएं, तो भक्तों को धन, सुख और मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है।

21 जुलाई 2025: प्रदोष काल का समय

सूर्यास्त का समय: शाम 07:18 बजे - प्रदोष काल: शाम 06:33 बजे से रात 08:03 बजे तक प्रदोष काल वह समय होता है जब दिन और रात मिलते हैं। इस समय भगवान शिव की पूजा करने से बहुत लाभ मिलता है।

PunjabKesari

 सावन सोमवार के 3 खास उपाय

 शिवलिंग पर घी का दीपक जलाएं और शिव चालीसा का पाठ करें शाम के समय शिवलिंग के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें और अपनी भूलों के लिए भगवान शिव से क्षमा मांगें।  ऐसा करने से जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं और घर में धन, सुख और शांति आती है।

 शिव परिवार की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

अगर आप जीवन में किसी बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं या बार-बार अड़चनें आ रही हैं, तो आज प्रदोष काल में शिव जी के साथ मां पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय यानी पूरे शिव परिवार की पूजा करें।  पूजा के बाद सच्चे मन से महामृत्युंजय मंत्र और शिव चालीसा का जाप करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और समस्याओं से जल्दी छुटकारा मिलेगा।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: सावन में किस्मत बदलने वाले अचूक उपाय: जानिए कैसे ये सरल उपाय बदल सकते हैं आपका भाग्य

 प्रदोष काल में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

सावन महीने में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना बहुत ही शुभ माना जाता है, खासकर प्रदोष काल में।  इस मंत्र के नियमित जाप से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से राहत मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

PunjabKesari

आज का दिन शिव भक्ति के लिए बहुत खास है। अगर आप पूरे सावन में व्रत नहीं रख पा रहे हैं, तो सिर्फ सोमवार के दिन भी पूरी श्रद्धा से पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। विशेष रूप से प्रदोष काल में किए गए उपायों से जीवन में सुख, समृद्धि और समस्याओं से राहत मिलती है।  

Related News