26 APRFRIDAY2024 2:50:26 AM
Nari

सरदूल सिकंदर की शादी में भी हुई थी बड़ी ट्रेजडी, दुल्हन का स्वागत करने के लिए नहीं उठा था कोई

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 24 Feb, 2021 05:08 PM
सरदूल सिकंदर की शादी में भी हुई थी बड़ी ट्रेजडी, दुल्हन का स्वागत करने के लिए नहीं उठा था कोई

पंजाबी इंडस्ट्री के बादशाह सरदूल सिकंदर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 60 साल की उम्र में उन्होंने मोहाली के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सरदूल लंबे वक्त से बीमार थे। पिछले महीने उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और ऑपरेशन के बाद वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोरोना की वजह से उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। सरदूल सिकंदर की मौत से उनके फैंस और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा हैं। सरदूल सिकंदर की पत्नी अमर नूरी भी फेमस सिंगर हैं।

पत्नी अमर नूरी से बेहद प्यार करते थे सरदूल

सरदूल सिकंदर अपनी पत्नी अमर नूरी से बेहद प्यार करते थे। दोनों ने लवमैरिज की थी। सरदूल ने डायरी पर लिख कर अमर को शादी के लिए प्रपोज किया था। अमर भी सरदूल जी को पसंद करती थी उन्होंने उनका प्रपोज अस्पेंट कर लिया। खबरों की माने तो इन्होंने शादी के लिए 7 साल इंतजार किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amar Noori (@amarnooriworld)

अपनी शादी को लेकर खोले थे कई राज

सरदूल और उनकी पत्नी अमर ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर कई राज खोले थे। कपल ने बताया था कि इनकी शादी में 10,000 लोग शामिल हुए थे। दोनों का निकाह हुआ था और इनके निकाह को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे। सरदूल जी खुद अपनी डोली वाली कार चलाकर घर लेकर आए थे। सरदूल जी ने बताया था कि जब वह अपनी दुल्हन अमर को निकाह कर घर लाए तो सारे परिवार वाले सो चुके थे यहां तक कि उनकी मां भी। दरअसल, रात के 1-2 बजे हुए थे और सभी परिवार वाले थक कर सो चुके थे। सरदूल जी की गुरू मां ने उनकी पत्नी अमर का घर में स्वागत किया और पानी वारना जैसी रस्में निभाई।

अपनी शादी की रात की बात बताते हुए इस कपल ने कहा था कि जब ये दोनों शादी के बाद अपने कमरे में गए तो वहां पर बैठने तक की जगह नहीं थी। मेहमान उनके कमरे में सोए हुए थे।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amar Noori (@amarnooriworld)

सिंगिंग के साथ-साथ बेहतर एक्टर भी थे सरदूल

बता दें कि सरदूल ने कई पंजाबी हिट गाने गाए हैं। उनकी पहली एलबम 'रोडवेज दी लारी' साल 1980 में आई थी। इसके बाद उन्होंने कई अलबम निकाली और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी एलबम 'हुस्ना दे मल्को' ने दुनियाभर में उन्हें फेमस कर दिया था। कहा जाता है कि उस वक्त उनकी इस एलबम की 5.1 मिलियन कॉपियां बिकीं थी। सरदूल जी ने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। लोग उनकी आवाज के साथ-साथ एक्टिंग को भी काफी पसंद करते हैं।

Related News