25 APRTHURSDAY2024 11:47:08 AM
Nari

बहन के साथ मिलकर सागरिका ने तैयार किया अपना घर, हर चीज को किया है परफेक्ट डिजाइन

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 15 Oct, 2020 05:34 PM
बहन के साथ मिलकर सागरिका ने तैयार किया अपना घर, हर चीज को किया है परफेक्ट डिजाइन

एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने साल 2017 में क्रिकेटर जहीर खान के साथ शादी की। शादी के बाद दोनों मुंबई में स्थित अपने अपार्टमेंट में रहते हैं। अपने बिजी शेय्डूल से वक्त निकालकर दोनों एक-साथ घर में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। लॉकडाउन के दौरान सागरिका और जहीर खान ने अपने घर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Back in the day waiting patiently for my coffee. ☕️

A post shared by Sagarika Ghatge Khan (@sagarikaghatge) on May 22, 2020 at 11:21pm PDT

सागरिका और उनकी बहन ने तैयार किया इंटीरियर

कपल के घर का इंटीरियर सागरिका और उनकी बहन नंदिता ने मिलकर तैयार किया है। लिविंग एरिया की बात करें तो यहां पर लाइट कलर के सोफा लगे हुए है जिसपर ब्लू और ग्रीन कलर के पिलो रखे हुए है। लिविंग एरिया के सेंटर में एक कॉफी टेबर पड़ा हुआ। कई डेकोरेटिव चीजों से लिविंग एरियर को सजाया गया है। लिविंग एरिया में खूबसूरत पेंटिग्स भी लगी हुई है। लिविंग एरिया में अक्सर यह कपल अपने दोस्तों के साथ पार्टी करता हुआ दिखाई देता है। 

लाइट रंगों का किया गया इस्तेमाल

इसी के साथ  घर की दीवारों पर लाइट कलर का पेंट किया गया है। घर में ब्राइट रंग की बजाय सफेद और हल्के रंग को ज्यादा अहमियत दी गई है। बेडरूम में व्हाइट और ब्राउन दोनों कलर्स का यूज किया गया है। बेडरूम में टेबल पर ओवरसाइड केडल्स रखी हुई है। घर में मौजूद पेल ग्रीन वॉल के साथ एक कॉर्नर लगा हुआ है जहां पर स्टार्स के अवॉड्स की कलेक्शन देखने को मिलती है। घर में लगे बड़े-बड़े झूमर इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ाते है। घर के किचन में भी व्हाइट कलर को ज्यादा अहमियत दी गई है। पर्दों का रंग भी लाइट ही है। घर की बालकनी से बाहर का शानदार नजारा देखने को मिलता है। 

बता दें कि अब खबरें सुनने को मिल रही है कि सागरिका घाटगे प्रेग्नेंट है। जल्द ही जहीर और सागरिका के घर नन्हा मेहमान आने वाला है हालांकि, इस जोड़ी ने अब तक इस खुशखबरी की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। जहीर खान इस समय यूएई में चल रहे आईपीएल में शामिल हैं और उनकी पत्नी सागरिका भी उनके साथ हैं। सागरिका एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता का नाम विजयसिन घाटगे है। सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर तृतीय की बेटी थीं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

💙

A post shared by Sagarika Ghatge Khan (@sagarikaghatge) on Nov 20, 2019 at 4:20am PST

वही, सागरिका और जहीर खान का रिश्ता उस समय लोगों के सामने आया जब दोनों साथ में युवराज सिंह और हेजल कीच के रिसेप्शन पर पहुंचे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

Related News