03 MAYFRIDAY2024 7:42:07 PM
Nari

बॉलीवुड इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, नहीं रहे दिग्गज फिल्म मेकर सागर सरहदी

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 22 Mar, 2021 11:06 AM
बॉलीवुड इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, नहीं रहे दिग्गज फिल्म मेकर सागर सरहदी

साल 2020 बॉलीवुड जगत के लिए बहुत सारे दुख लेकर आया था। पिछले साल इंडस्ट्री ने बहुत से दिग्गज कलाकारों को खो दिया जिन्हें याद कर आज भी हर एक ही आंख नम हो जाती है। वहीं एक बार फिर से बी टाउन इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। दरअसल जाने माने लेखक और निर्देशक सागर सरहदी अब इस दुनिया में नहीं रहे। खबरों की मानें तो उन्हें हार्ट संबंधी समस्या थी जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था।

PunjabKesari

लंबे समय से थे बीमार

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो वह लंबे समय से बीमार थे। उन्हें 2018 में भी हार्ट अटैक आया था। खबरें यह भी हैं कि आखिरी वक्त में उन्होंने खाना पीना भी छोड़ दिया था।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

सागर सरहदी के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बहुत से स्टार्स इस खबर पर दुख जता रहे हैं और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्ममेकर अशोक पंडित के साथ-साथ बहुत से स्टार्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी याद में ट्वीट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सागर सरहदी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। उन्हें 'कभी कभी', 'चांदनी' और 'सिलसिला' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए  हमेशा याद किया जाता है और आगे भी हमेशा याद किया जाएगा।

Related News