25 APRTHURSDAY2024 5:37:45 PM
Nari

भारत के सबसे पुराने क्लब में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे ऋचा और अली, इस दिन लेंगे सात फेरे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Sep, 2022 05:37 PM
भारत के सबसे पुराने क्लब में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे ऋचा और अली, इस दिन लेंगे सात फेरे

सालों के लंबे इंतजार के बाद वह टाइम आ ही गया जब बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल दूल्हा-दुल्हन बनेंगे। कपल की शादी की तारीख सामने आ गई है। खबरों की मानें तो यह  6 अक्टूबर को हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। यह जोड़ा 30 सितंबर को दिल्ली में अपनी शादी का जश्न शुरू करेगा लो लगभग एक हफ्ते तक चलेगा। 

PunjabKesari


ऋचा और अली फजल के सभी प्री-वेडिंग फक्शन्स दिल्ली, लेकिन शादी मुंबई  में होगी। इसी बीच इनके रिसेप्शन वेन्यू की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है शादी के बाद  रिसेप्शन भारत के सबसे पुराने क्लब में होगा। 110 साल पुराने इस क्लब का नाम आइकॉनिक लैंडनमार्क है। कहा जा रहा है कि इस ग्रैंड रिसेप्शन में करीब  400 गेस्ट को बुलाया जाएगा। 

PunjabKesari

 दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन 30 सितंबर से शुरू हो जाएंगे, जो कि तीन दिनों तक चलेंगे। शादी के फंक्शन्स के अलावा दोनों ने परिवार और दोस्तों के लिए संगीत और मेहंदी सेरेमनी भी प्लान की है। शादी 6 अक्टूबर को होगी और वेडिंग रिसेप्शन 2 और 7 अक्टूबर को होगा। बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां जोरों- शोरों से चल रही है। 

PunjabKesari
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने साल 2020 में ऐलान किया था कि वो दोनों एक दूसरे संग रिश्ते में हैं और अप्रैल में शादी करेंगे. लेकिन कोविड-19 की वजह से शादी टाल दी गई थी। बता दें कि ऋचा और अली फिल्म फुकरे में साथ नजर आये थे। वहीं इन दोनों का प्यार परवान पर चढ़ा था। इन दोनों के दूल्हा दुल्हन के रूप में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। 
 

Related News