28 APRSUNDAY2024 5:12:59 AM
Nari

क्या आपको भी होती है Periods में सिर्फ 1-2 दिन ब्लीडिंग? जानिए कारण और इलाज

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 27 Jan, 2024 01:51 PM
क्या आपको भी होती है Periods में सिर्फ 1-2 दिन ब्लीडिंग? जानिए कारण और इलाज

पीरियड्स में महिलाओं को 5 दिन तक ब्लीडिंग होना नॉर्मल है, लेकिन कुछ महिलाओं को ब्लीडिंग सिर्फ 1 या 2 दिन की होती है। ऐसी परेशानियां महिलाएं ज्यादातर अनदेखा कर देती है। लेकिन ये कोई serious health issue भी हो सकता है। तो बिना समय गवाएं डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं इस स्टोरी के जरिए हम आपको बताते हैं सिर्फ 1- 2 दिन पीरियड्स होने के कारण और इसके कुछ इलाज...

सिर्फ 1-2 दिन ब्लीडिंग होने के कारण

प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में भी सिर्फ 2 दिनों तक ही पीरियड्स रहता है। हालांकि इस दौरान जो ब्लीडिंग होती है, उसका रंग काफी अलग होता है। ये पिंक से डार्क ब्राउन कलर का नजर आ सकता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि हर प्रेग्नेंट महिला के साथ ऐसा हो।

मिसकैरेज होने पर

जब किसी महिला को मिसकैरेज हो जाता है तब भी ब्लीडिंग होती है। इस तरह के कंडीशन को अक्सर प्रेग्नेंट महिला के साथ रिलेट करके देखा जाता है। मिसकैरेज होने पर महिला के पेट में दर्द और क्रैंप्स की शिकायत रहती है। मिसकैरेज होने पर पीठ और पेल्विक एरिया में दर्द होता है।

PunjabKesari

ब्रेस्ट फीडिंग कराने पर

डिलीवरी के बाद जो महिलाएं अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करवाती हैं, तो उन्हें भी 6 महीने तक पीरियड्स नहीं होते हैं। बाद में काफी देर के बाद पीरियड्स होने लगते हैं।

स्ट्रेस होने पर

जब कोई महिला काफी ज्यादा स्ट्रेस से गुजर रही है। ऐसी स्थिति में भी पीरियड्स 1 या 2 दिन तक रहते हैं। डिप्रेशन और स्ट्रेस से मेंटल हेल्थ स्थिर नहीं रहता है। इसका बुरा असर हमारी हार्मोन पर पड़ता है।

बर्थ कंट्रोल पिल

जो महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें भी ये समस्या हो सकती है। ये हार्मोन यूट्रेस के लाइनिंग को पतला कर देती है, जिसके चलते पीरियड्स डिस्टर्ब हो जाते हैं। 

PunjabKesari

डाइट में शामिल करें ये चीजें 

पपीता खाएं

आपके पीरियड की डेट आने से पांच दिन पहले से पपीता खाना शुरू कर दें। एक कटोरी पका हुआ पपीता रोज खाने से दो से ज्‍यादा दिन तक ब्‍लीडिंग हो सकती है। बता दें कि पपीते पीरियड्स को रेगुलर करने में अहम भूमिका निभाता है। इस का सेवन गर्भाशय के स्वस्थ कामकाज में मदद करता है।

अदरक का पानी पीएं

अगर आप चाहते हैं कि पीरियड की अवधि पांच दिन तक रहे, तो सुबह उठकर खाली पेट अदरक का पानी पीएं। पीरियड्स को रेगुलर करने में यह बहुत फायदेमंद साबित होता है। ऐसा माना जाता है कि अदरक गर्भाशय के आसपास की गर्मी को बढ़ाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से पीरियड की अवधि दो दिन से बढ़कर चार या पांच दिन की हो सकती है।

PunjabKesari

तिल के बीज खाएं

एक्‍सपर्ट के अनुसार, पीरियड की अवधि लगातार पांच दिन तक बनाए रखने के लिए सफेद तिल के बीज खाने चाहिए। रोजाना एक चम्‍मच तिल के बीज खाने से पीरियड्स इरेगुलर नहीं रहेंगे।

पालक खाएं

पालक को रोजाना जूस या सब्‍जी के रूप में खाने से पीरियड नॉर्मल हो जाते हैं। दरअसल, कम दिनों तक ब्‍लीडिंग होना महिलाओं में आयरन की कमी का लक्षण हैं। ऐसे में एक्सपर्ट केल और पालक जैसी ही पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं, इससे शरीर में आयरन का स्तर बढ़ता और पीरियड भी निश्चित समय तक चलता है।

PunjabKesari

नोट- अगर इसके बाद भी कोई फर्क नजर न आए तो एक्सपर्ट से संपर्क करें।


 

Related News