26 APRFRIDAY2024 10:01:07 PM
Nari

NMACC Day 2: पति निक के साथ प्रियंका चोपड़ा ने ली Grand Entry, हाथों में हाथ डाले नजर आया कपल

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Apr, 2023 10:01 AM
NMACC Day 2: पति निक के साथ प्रियंका चोपड़ा ने ली Grand Entry, हाथों में हाथ डाले नजर आया कपल

बॉलीवुड के देसी गर्ल यानी की प्रियंका चोपड़ा कुछ समय ही भारत आई है। भारत आते ही देसी गर्ल का स्वैग देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस बीती रात नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च के दूसरे दिन इवेंट में शामिल होने पहुंची थी। इवेंट में प्रियंका अपने पति निक के साथ पहुंची थी। दोनों एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले नजर आ रहे थे। 

इवेंट में ली प्रियंका ने ग्रेंड एंट्री 

इस इवेंट में प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ ग्रैंड एंट्री मारी। प्रियंका ने इवेंट के लिए डिजाइनर अमित अग्रवाल की ड्रेस पहनी थी। थाई-हाई स्लिट कर्ल्ड स्कर्ट साथ प्रियंका ने सेक्विन ऑफ शॉल्डर ब्लाउज के साथ कैरी किया था। प्रियंका ने अपने साड़ी का एक हिस्सा हाथ में लपेटा हुआ था। वहीं उनके पति निक जोनस ने नीले रंग की शर्ट और पैंट के साथ नेवी ब्लू वेलवेट जैकेट कैरी किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दोनों ने दिए साथ में पोज 

इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले इवेंट में एंट्री ले रहे हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालते हुए भी नजर आए। 

प्रियंका ने दी डांस परफॉर्मेंस 

इसके अलावा इवेंट के दूसरे दिन देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने उनकी फिल्म दिल धड़कने के गाने गल्ला गूड़ियां पर भी डांस किया है। प्रियंका ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ इस गाने पर डांस किया है। आपको बता दें कि इस गाने में प्रियकां और रणवीर ने साथ में डांस किया है। ऐसे में फैंस को दोनों का डांस काफी पसंद आ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रियंका को कई सालों बाद ऐसे डांस करते देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं। 


 

Related News