29 APRMONDAY2024 2:55:34 PM
Nari

क्रिस्टल की तरह चाहिए बेदाग त्वचा तो अपनाएं ये Overnight Treatment

  • Updated: 30 Apr, 2017 04:33 PM
क्रिस्टल की तरह चाहिए बेदाग त्वचा तो अपनाएं ये Overnight Treatment

पंजाब केसरी (ब्यूटी): हर कोई अपने चेहरे को बेदाग और गोरा देखना पसंद करता है। अगर वहीं चेहरे पर छोटा सा दाग-धब्बा पड़ जाए तो खूबसूरती कम लगने लगती है। चेहरे पर दाग-धब्बे होने के कई कारण हो सकते है, जैसे पिंपल्स का निशान या ज्यादा समय तक धूप में रहने से भी चेहरे पर दाग-धब्बे दिखने लगते है। लड़कियां इसके लिए कई सारे ट्रीटमेंट करवाती है। कई लड़कियां तो मेकअप के जरिए चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे छिपाने की कोशिश करती है। कुछ समय के लिए तो आप इसे छुटकारा पा सकती है कुछ समय के लिए तो आप इनसे छुटकारा पा सकती है लेकिन यह फिर चेहरे पर नजर आने लगते है। अगर आपके चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे भी आपकी खूबसूरती में रूकावट डाल रहे है तो इसका घरेलू उपचार करके देखें। इससे आपको त्वचा को कोई साइड-इफैक्ट्स भी नहीं होगा चेहरा बेदाग नजर आएगा। इतना ही नहीं, बल्कि चेहरे पर गजब का ग्लो भी दिखाई देगा। आज हम आपको आसान सा तरीका बताएंगे, जिसका असर आपको रातों-रात होता दिखाई देगा।  

PunjabKesari

सामग्री 

-1 चम्मच कॉफी

PunjabKesari
-1/2 चम्मच शहद

PunjabKesari

-1/2 चम्मच ऑलिव ऑयल 

PunjabKesari

लगाने का तरीका 

सभी साम्रगी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट से 60 सैकेंड तक चेहरे पर स्क्रब करें और 10 मिनट बाद चेहरे से उतार दें। फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस पेस्ट को रात के समय लगाएं और सुबह क्रिस्टल की तरह खूबसूरत बेदाग चेहरा पाएं।  

Related News