25 APRTHURSDAY2024 11:01:25 PM
Nari

नवजात को जन्म के 5वें दिन ही आए Periods! परेशान मां पहुंची हॉस्पिटल

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 31 Dec, 2021 05:03 PM
नवजात को जन्म के 5वें दिन ही आए Periods! परेशान मां पहुंची हॉस्पिटल

पीरियड्स महिलाओं की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। एक्सपर्ट के अनुसार, जब लड़की युवावस्था (Girls Puberty Age) में कदम रखती है तो उसका शरीर पीरियड्स के लिए तैयार हो जाता है। आमतौर पर लड़कियों को 11 से 12 साल की उम्र में पीरियड्स आना शुरू हो जाते हैं। कई बार हार्मोनल बदलाव के कारण 8 साल की उम्र से भी मासिक चक्र शुरू हो सकता है। मगर, हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

दरअसल, चीन में एक बच्ची को जन्म के 5 दिन बाद ही पीरियड्स आ गए, जिसके कारण उसकी मां परेशान हो गई। चीन में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी महज 5 दिन की थी और उसे पीरियड्स आ गए। इसके बाद उसने बच्ची को शहर के एक अस्पताल में एडमिट करवाया।

बता दें कि यह मामला 2019 का है लेकिन सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। चीन के जहेजिआंग प्रांत वाली महिला ने बचाता कि वो अपनी नवजात बच्ची को ब्लीड करते हुए देख काफी घबरा गई थी। हालांकि डॉक्टर्स ने कहा कि ऐसा होना नॉर्मल है इसलिए घबराने की बात नहीं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है?

डॉक्टर्स ने घटना को बताया नॉर्मल

मेडिकल भाषा में इसे Neonatal Menstruation कहा जाता है। दरअसल, कई बार प्रेगनेंसी के आखिरी महीनों में भ्रूण के अंदर एस्ट्रोजन हार्मोन चला जाता है। मगर, कुछ दिनों बाद यही हार्मोन खून की तरह बच्चे की योनि से बाहर निकलती है। ऐसा नवजात लड़के और लड़की दोनों के साथ हो सकता है लेकिन ज्यादातर लड़की के भ्रूण के साथ ऐसा होता है।

इसलिए ब्लीड करती हैं बच्चियां

कुछ पेरेंट्स इसे पीरियड्स समझ घबरा जाते हैं क्योंकि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं होती। मगर, ऐसा सिर्फ एक हफ्ते या उससे भी कम समय तक होता है। तब एस्ट्रोजन पूरी तरह से निकल जाता है तो ब्लीडिंग बंद हो जाती है। 

अगर जन्म के बाद बच्चियों की योनि से खून आए तो घबराएं नहीं। यह बिलकुल नॉर्मल है। हालांकि ब्लीडिंग एक हफ्ते के बाद भी जारी रहे तो चेकअप करवा लें।
 

Related News