05 DECFRIDAY2025 5:04:12 PM
Nari

National Mango Day 2025: इन 3 बीमारियों को दूर कर सकता है आम, जानिए इसके फायदे

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 22 Jul, 2025 01:50 PM
National Mango Day 2025: इन 3 बीमारियों को दूर कर सकता है आम, जानिए इसके फायदे

नारी डेस्क: मीठा, रसीला और स्वाद में सबसे आगे आम को यूं ही 'फलों का राजा' नहीं कहा जाता। यह न केवल खाने में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। हर साल 22 जुलाई को 'नेशनल मैंगो डे' के रूप में मनाया जाता है ताकि लोगों को आम के सेहत से जुड़े फायदों के बारे में बताया जा सके और इस स्वादिष्ट फल की अहमियत को समझा जा सके। आम में विटामिन A, C, B6, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। यही वजह है कि यह शरीर को अंदर से मज़बूत बनाता है और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

कब्ज की समस्या दूर करता है आम

जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, उनके लिए आम बहुत फायदेमंद होता है। आम में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इससे मल को बाहर निकालना आसान हो जाता है। रोजाना एक आम खाने से पेट साफ रहता है और गैस, अपच जैसी समस्याएं भी नहीं होतीं।

इम्यूनिटी कमजोर है? तो आम खाइए

अगर आपको बार-बार सर्दी, जुकाम या अन्य बीमारियां होती हैं, तो समझिए आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। आम में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इससे शरीर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में सक्षम बनता है।

PunjabKesari

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

आजकल हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी बहुत आम हो गई है। आम में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मदद करता है। यह दिल की सेहत को भी बेहतर बनाता है और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से दूर रखता है।

ये भी पढ़े: सिर्फ 3 सेकंड का टेस्ट साइलेंट हार्ट अटैक की कर सकता है पहचान, बस सुबह उठते ही करें ये काम

रोज आम खाने से क्या-क्या फायदा होता है?

दिल की सेहत अच्छी रहती है।
त्वचा निखरती है और चेहरे पर चमक आती है।
पाचन तंत्र मजबूत होता है और भूख भी अच्छी लगती है।
आंखों की रोशनी बढ़ती है क्योंकि इसमें विटामिन A होता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है।
वजन नियंत्रित रखने में भी आम मददगार हो सकता है।
ब्लड शुगर लेवल को भी सही मात्रा में खाने पर कंट्रोल में रख सकता है।

PunjabKesari

रोज कितने आम खाने चाहिए?

एक दिन में 1 या 2 मध्यम आकार के आम खाना फायदेमंद है। ध्यान रखें अत्यधिक मात्रा में कोई भी चीज़ सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। चाहे आम कितना भी पसंद हो, सीमित मात्रा में ही खाएं।

नेशनल मैंगो डे के मौके पर हमें इस स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर फल की अहमियत को समझना चाहिए। अगर आम को सही मात्रा में रोज़ाना अपनी डाइट में शामिल किया जाए, तो यह आपकी सेहत को कई तरह से सुधार सकता है फिर चाहे बात हो कब्ज की, इम्यूनिटी की या दिल की सेहत की।

Related News