26 APRFRIDAY2024 1:41:07 PM
Nari

भारतीय यूं बीताते हैं शादी की First Night, कैसा था आपका अनुभव?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Sep, 2021 01:01 PM
भारतीय यूं बीताते हैं शादी की First Night, कैसा था आपका अनुभव?

लड़का हो या लड़की शादी के बाद दोनों की जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। इसलिए शादी को लेकर दूल्हा-दुल्हन दोनों ही बेहद घबराहट, संकोच महसूस करते हैं। वहीं वे अपने नए सफर को लेकर थोड़े उत्साहित भी होते हैं। ऐसे में वे अपने रिश्ते को प्यारभरा, खूबसूरत मजबूत बनाने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करते हैं। इसलिए ज्यादातर भारतीय कपल्स शादी के बाद अपनी फर्स्ट नाईट पर कुछ खास काम करते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

आराम करना

अक्सर शादी में कई तरह की रस्में होती है। ऐसे में इसे निभाते-निभाते दूल्हा-दुल्हन बेहद ही थक जाते हैं। इसलिए ज्यादातर कपल्स रिलैक्स होने के लिए फर्स्ट नाईट पर सोना ही पसंद करते हैं।

PunjabKesari

अगली सुबह जल्दी उठने की तैयारी

भारतीय शादियों में कई दिनों तक रस्में चलती है। ऐसे में शादी के अगले दिन भी दूल्हा-दुल्हन को कई सस्में निभानी होती है। इसके लिए उन्हें अगली सुबह जल्दी उठने की जरूरत होती है। ऐसे में वे शादी की पहली रात जल्दी सोना ही सही समझते हैं। इसके अलावा सुबह जल्दी उठकर घरवालों के सामने अच्छा इंप्रेशन डालने के चक्कर में भी वे रात को जल्दी सो जाते हैं।

हनीमून की प्लानिंग

आज के समय में ज्यादातर लड़का और लड़की दोनों ही वर्किंग है। ऐसे में कई बार दोनों को एक साथ छुट्टियां मिलना थोड़ा मुश्किल रहता है। इसके लिए वे सुहागरात के दिन अपनी छुट्टियों के बारे में बात करके हनीमून की प्लानिंग करना पसंद करते हैं।

PunjabKesari

एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को जानना

अरेंज मैरिज में लड़का-लड़की शादी से पहले एक-दूसरे को कम जान पाते हैं। ऐसे में वे अपनी फर्स्ट नाईट पर बात करना पसंद करते हैं। साथ ही वे एक-दूसरे की पसंद व नापसंद के बारे में जानते हैं। साथ ही अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों को शेयर करते हैं। ताकि आगे चलकर उनका रिश्ता खुशहाल व मजबूत बन सके।

हनीमून पर जाने की पैकिंग

कपल्स का वर्किंग होने के कारण कई लोग शादी के अगले दिन ही हनीमून चले जाते हैं। ऐसे में कई न्यूली मैरिड कपल्स अपनी फर्स्ट नाईट में पैकिंग करते हैं।

 

Related News