28 APRSUNDAY2024 6:16:23 AM
Nari

फुलवैरी से ना हो परेशान, करें घरेलू उपचार

  • Updated: 03 Mar, 2017 04:30 PM
फुलवैरी  से ना हो परेशान, करें घरेलू उपचार

सेहतः सफेद दाग, जिसे लोग फुलवैरी या कच्चा कोढ़ भी कहते है। अंग्रेजी में इसे ल्यूकोडरमा कहते हैं। यह शरीर के किसी भी भाग पर हो सकते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के खराब होने की वजह से त्वचा का रंग बनाने वाली कोशिकाएं मरने लगती हैं, जिससे स्किन पर सफेद दाग होने लगते हैं। अगर समय रहते इस समस्या का इलाज न किया जाए तो यह शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी फैल सकती है। कई लोग सफेद दाग को एक बीमारी समझते हैं और इसके फैलने के डर की वजह से रोगी से दूर रहना ही पसंद करते हैं लेकिन यह सफेद दाग एक व्यक्ति से दूसरे तक नहीं फैलते। कुछ घरेलू उपाए अपना कर भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

- सफेद दाग के कारण

1. पराबैंगनी किरणों का प्रभाव
2. अनुवांशिकता
3. अधिक तनाव
4. विटामिन-बी 12 की कमी
5. स्किन पर किसी तरह का इंफैक्शन

कारगार हैं कुछ घरेलू नुस्खे

- तांबा
रात भर तांबे के बर्तन में पानी रखें और सुबह खाली पेट पीएं क्योंकि तांबा स्किन बनाने वाली कोशिकाओं के निर्माण में काफी मददगार साबित होता है इसलिए तांबे के बर्तन में पानी पीना सफेद दाग के लिए काफी फायदेमंद है।

- नीम
नीम की पत्तियों को छाछ के साथ पीसकर इसका लेप बनाएं और इसे दाग पर लगाएं। पूरी तरह सूखने के बाद इसे धो लें। इसके अलावा दाग पर नीम का तेल भी लगा सकते हैं और इसके जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

- हल्दी
1 कप सरसों तेल में 5 बड़े चम्मच हल्दी पाऊडर डालकर पेस्ट बनाएं। इसे दिन में दो बार प्रभावित जगह पर लगाने से काफी फायदा होता है।

- नारियल तेल
नारियल तेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है और त्वचा पर होने वाली किसी भी तरह की इंफैक्शन को भी दूर करता है। इससे सफेद दाग पर मसाज करने से यह धीरे-धीरे साफ हो जाते हैं।

- अदरक
इसके सेवन से खून का बहाव सही होता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में भी बहुत असरदार है। अदरक के रस को पानी में मिलाकर पीने और दाग पर लगाने से काफी फायदा होता है।

- सेब का सिरका
एक चम्मच सेब के सिरके को पानी के साथ मिक्स करके प्रभावित जगह पर लगाने से दाग हट जाते हैं।

Related News