28 APRSUNDAY2024 6:36:23 PM
Nari

PM Visit के बाद टूरिज्म सेक्टर में फेमस हुआ Lakshadweep, टाटा ग्रूप ने कसी कमर

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Jan, 2024 12:59 PM
PM Visit के बाद टूरिज्म सेक्टर में फेमस हुआ Lakshadweep, टाटा ग्रूप ने कसी कमर

भारत और मालदीव के बीच जारी विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जब से पीएम मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें शेयर की हैं। पीएम द्वारा इस भारतीय गंतव्य में घूमने जाने की अपील करने के बाद मालदीव के मंत्रियों के द्वारा की गई टिप्पणी से शुरु हुए इस विवाद से जहां मालदीव के टूरिज्म सेक्टर को बहुत बड़ा झटका लगा है वहीं दूसरी ओर पर्यटन स्थल के रुप में लक्षद्वीप ने अचानक सबका ध्यान आकर्षित किया है। अब सभी बड़ी-बड़ी कंपनियों ने लक्षद्वीप के कायाकल्प की तैयारी भी कर ली है। इसमें सबसे आगे देश का सबसे पुराना कारोबारी घराना टाटा ग्रुप जिसने इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए प्लान 2026 तैयार कर लिया है। 

चलो लक्षद्वीप की सोशल मीडिया पर धूम 

भारत-मालदीव विवाद के बाद से ही सोशल मीडिया पर #BycottMaldives ट्रेंड कर रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स ने #ChaloLakshadweep कैंपेन भी काफी जोर पकड़ रही है। वहीं इस ट्रैंड को देखते हुए टूर एंड ट्रैवल कंपनी मेक मॉय ट्रिप की ओर से शेयर की गई इंस्टा पोस्ट के अनुसार, लक्षद्वीप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजिट के बाद से ही उसके प्लेटफॉर्म पर इस लोकेशन और यहां के टूरिस्ट स्पॉट्स की सर्च में 3400 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MakeMyTrip (@makemytrip)

लक्षद्वीप के लिए टाटा के 2026 के प्लान 

लक्षद्वीप टूरिज्म स्पॉट चार्ट में भी लाइमलाइट में आ चुका है और इसे लेकर कई दिग्गज कंपनियों ने अपना प्लान भी शेयर करना शुरु कर दिया है। इस भारतीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन के कायाकल्प के लिए टाटा ग्रूप ने भी अपनी कमर कस ली है और अपने प्लान 2026 के लिए काम करना शुरु कर दिया है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये प्लान 2026 है क्या है तो आपको बता दें कि टाटा ग्रूप के दो लग्जरी रिसॉर्ट साल 2026 में लक्षद्वीप के फेमस सुहेली और कदमत द्वीपों पर खुलने वाले हैं। बीते साल जनवरी 2023 में टाटा ग्रूप की सहायक कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) में दो ताज ब्रांडेड रिसॉर्ट्स की घोषणा की थी। 

क्या होगा टाटा के रिसॉर्ट्स में खास?

गौरतलब है कि 36 द्वीपों के समूह वाले लक्षद्वीप में बंगाराम, अगत्ती, कदमत, मिनिकॉय, कवरत्ती और सुहेली जैसे कई प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट्स हैं। कदमत भारत के सबसे खूबसूरत गोता केंद्रों में एक है। टाटा की इंडियन होटल्स कंपनी की ओर से कहा गया है कि सुहेली में समुद्र तट पर बनने वाले रिसॉर्ट में 110 कमरे होंगे जिनमें 60 विला और 50 वाटर विला शामिल होंगे। वहीं कदमत के रिसॉर्ट में 75 बीच साइड विला और 35 वाटर विला शामिल होंगे। बता दें लक्षद्वीप स्कूबा डाइविंग, विंडसर्फिंग, स्नोर्केलिंग, सर्फिंग, वॉटर स्कीइंग और राफ्टिंग जैसे स्पोर्ट्स गेम्स के लिए स्वर्ग माना जाता है। 

PunjabKesari

पर्यटकों की लिए बढ़ेगा आकर्षण 

बीते साल इंडियन होटल्स कंपनी के एमडी और सीईओ पुनीत चटवाल ने लक्षद्वीप में रिसॉर्ट्स के एमओयू पर साइन करने के बाद ही इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि हम अरब सागर के बीच स्थित अपने प्राचीन समुद्र तटों और मूंगा चट्टानों के साथ लक्षद्वीप में महत्वपूर्ण संभावनाएं देखते हैं। यहां टाटा ग्रूप की ओर से बनाए जाने वाले दो विश्व स्तरीय ताज रिसॉर्ट्स अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पर्यटकों को लक्षद्वीप की ओर आकर्षित करने में मदद करेंगे। 

PunjabKesari
 

Related News