26 APRFRIDAY2024 7:51:27 PM
Nari

गर्मियों में ऐसा होना चाहिए आपका डिनर और इसे खाने का सही समय

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Jul, 2018 06:22 PM
गर्मियों में ऐसा होना चाहिए आपका डिनर और इसे खाने का सही समय

रात के खाने में गलत चीजों का सेवन बदहजमी, गैस, एसिडिटी, लूज मोशन, अपच या कब्ज जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए रात में आपको हल्का भोजन करना चाहिए, जिससे पेट को खाना हजम करने में कोई दिक्कत न हो। रात को गलत आहार खाने से आप न सिर्फ बीमारियां की चपेट में आते हैं बल्कि इससे आपका वजन भी बढ़ने लगता है लेकिन अधिकतर लोगों को पता ही नहीं होता कि डिनर में कैसा भोजन करना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि गर्मी में आपका डिनर कैसा होना चाहिए और इसे किस समय पर करना सही होता है।
 

डिनर करने का सही समय
अक्सर लोग काम के चक्कर में रात का खाना सही समय पर नहीं खाते, जिसके कारण आपको बदहजमी या पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रात का भोजन करने का सही समय 7 बजे से लेकर 9 बजे तक का होता है। इसलिए हमेशा इस समय पर ही खाना खाए और हमेशा एक ही समय पर भोजन करें। रात का भोजन करने का सही समय 7 बजे से लेकर 9 बजे तक का होता है। सेहत के लिहाज से डिनर करने के लिए यह बिल्कुल सही समय है।

PunjabKesari

डिनर में जरूर खाएं ये चीजें
1. गेंहू की रोटी
रात के भोजन में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो आसानी से डाइजेस्ट हो सकें। इसलिए आप रात में गेहूं की रोटी बनाते समय उसमें सोया और चने का आटा मिक्स कर लें। इससे आपको पेट से जुड़ी कोई प्रॉब्लम नहीं होगी और आपका शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा।

PunjabKesari

2. छाछ
कुछ लोग रात के खाने में दही खाना पसंद करते हैं लेकिन इस समय दही खाना अच्छा नहीं होता। इसलए रात में दही की बजाए छाछ लें। इससे पेट में ठंडक पहुंचेगी और पाचन क्रिया दुरुस्त बनी रहेगी।
 

3. दालें और सब्जियां
रात को हल्की डाइट लेना बेहतर होता है। क्योंकि रात को पाचन तंत्र ही धीरे धीरे चलता है और हैवी भोजन डाइजेस्ट करने में दिक्कत आती है। इसलिए आप रात के खाने में 2 रोटी, एक कप चावल और दालें और हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। रात में ऐसा भोजन खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है।
 

4. शहद
रात के खाने के बाद भूलकर भी चीनी का सेवन न करें। इसकी बजाए आप हल्का-सा शहद चाट लें। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और आपका भोजन भी हजम हो जाता है।

PunjabKesari

5. लो फैट मिल्क
भोजन करने के बाद 1 गिलास लौ फैट मिल्क जरूर पीएं। इसमें प्रोटीन के साथ गुड फैट भी होता है, जिससे आप हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे।
 

6. न खाएं फ्राई चीजें
कोशिश करें कि डिनर में ज्यादा हैवी और फ्राई चीजें ना खाएं। क्योंकि खाने के थोड़ी देर बाद ही आपको सोना होता है और हैवी खाना डाइजेस्ट होने में दिक्कत आती है। ऐसे में आप कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।
 

7. प्रोटीन युक्त आहार
कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए आप डिनर में सूप भी पी सकते हैं। इसके अलावा अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त आहारों को शामिल करें। इसके अलावा रात में खिचड़ी का सेवन भी सेहत के लिए अच्छा होता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News