26 APRFRIDAY2024 4:30:37 PM
Nari

सेहत रहती हैं खराब तो वजह आपकी किचन तो नहीं ?

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 16 Dec, 2019 07:42 PM
सेहत रहती हैं खराब तो वजह आपकी किचन तो नहीं ?

वास्तु के अनुसार घर का निर्माण बहुत जरुरी है। वास्तु के उलट बना घर पूरे परिवार के लिए मुसीबतों का कारण बन सकता है। ऐसे में घर बनवाने से पहले वास्तु विशेषज्ञों का सुझाव लेना सही रहता है। खासतौर पर किचन से जुड़ी छोटी-छोटी बातें व्यक्ति के जीवन पर बहुत असर डालती हैं। जैसे कि किचन का फर्श, सिंक और चूल्हा इत्यादि। शुरुआत करेंगे रसोई घर के पत्थर के साथ..

Image result for kitchen design",nari

किचन शेल्फ या फिर फ्लोर पर काले रंग का पत्थर लगवाने से रसोई घर में वास्तु दोष पैदा होते हैं, जिसका सीधा असर महिलाओं की सेहत पर पड़ता है। रसोई घर का फर्श और दीवारों का रंग पीला, नारंगी या गेरूआं होने से यह आपके लिए फलदायक सिद्ध होता है।

घर के बीच बना रसोई घर

किचन हमेशा घर के किसी कोने में ही बनवानी चाहिए। घर के बीच बना किचन आपके लिए आर्थिक संकट की वजह बन सकता है। कोशिश करें घर के मुख्य द्वार के पास किचन बनवाएं, ताकि पैदा होने वाला धुआं, गैस और गर्मी आसानी से बाहर निकल जाए। बेवजह घर में घुटन होने से घर का माहैल चिड़चिड़ा बनता है।

किचन की सही दिशा

घर के ईशान यानि उत्तर-पूर्व दिशा को छोड़कर किसी भी कोने में रसोई घर बनवाया जा सकता है। इससे परिवार की सेहत अच्छी बनी रहती है। रसोई घर सीढ़ियों के नीचे कभी नहीं बनवाना चाहिए।

Image result for kitchen design",nari

बाथरुम के पास

कभी भी रसोईघर को बाथरुम के पास न बनवाएं। न ही रसोई व शौचालय के दरवाजे आमने-सामने होने चाहिए। ऐसा होने से घर में नकारात्मक एनर्जी पैदा होती है, जिसका सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ता है।

पूजा-घर

रसोईघर में पूजा का स्थान बनाना शुभ नहीं होता। रसोई घर में भगवान की मूर्ति स्थापित करने से परिवार वालों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पूजा-घर के लिए घर में अलग से खास जगह बनानी ही बेहतर रहती है।

Image result for pooja ghar",nari

तो ये थे वास्तु के अनुसार किचन से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन की अनेकों परेशानियां दूर कर सकते हैं। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News