28 APRSUNDAY2024 9:59:26 AM
Nari

ग्लैमर से दूर....ये हैं दिशा की बहन Khushboo Patani जो Army में लेफ्टिनेंट बन कर रही हैं देश की सेवा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 Jul, 2023 12:55 PM
ग्लैमर से दूर....ये हैं दिशा की बहन Khushboo Patani जो Army में लेफ्टिनेंट बन कर रही हैं देश की सेवा

एक्ट्रेस दिशा पाटनी को तो सब जानते ही हैं। अपनी फिट बॉडी और लाजवाब डांस से वो लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं।  लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि इस मशहूर हसीना की बहन तो खुद भी देखने में बहुत खूबसूरत है वो ग्लैमर से दूर है। उन्होंने अपना एक अलग करियर बनाया है, उन्होंने शो बिज में आने की जगह देश की सेवा करना बेहतर समझा।

PunjabKesari

 वो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हैं। सेना में होने की वजह से उनकी फिटनेस काफी अच्छी है और वो वर्कआउट करते अपने वीडियो भी शेयर करती रहती थीं। हालांकि अभी उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।

PunjabKesari

आर्मी में करियर बनाने के लिए खुशबू पिता से हुई प्रेरित

23 November 1991 को यूपी के बरैली में पैदा हुई खुशबू दिशा पटानी की बड़ी बहन हैं।  उनका फैमिली background आर्मी का है। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी भी पुलिस में डीएसपी रेंज के अधिकारी हैं। खुशबू हमेशा से अपने पिता से प्रेरित थीं, इसलिए उन्होंने आर्मी में जाने का मन बनाया। खुशबू ने अपनी  शुरुआती शिक्षा बरेली के बीबीएल पब्लिक स्कूल से ली। बाद में उन्होंने डीआईटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बी.टेक की डिग्री पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद खुशबू भारतीय सेना में शामिल हो गईं। वह वर्तमान में सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं।

PunjabKesari

वहीं फिटनेस की बात करें तो वो फिटनेस के मामले में तो अपनी बहन और बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। कहने गलत नहीं होगा की फेमस बहन होने के बाद भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। एक अलग राह चुनीं अपने लिए, जो की वाकई काबिले तारीफ है। खुशबू की जर्नी हमें ये ही बताती है की अगर हम चाहें तो अपना कुछ कर अपनी मंजिलों को पा सकते हैं। बस दृढ़ निश्चय रखें, फिर कुछ मुश्किल नहीं है।
 

Related News