17 MARTUESDAY2026 11:10:42 PM
Nari

Diabetes को रखना है कंट्रोल तो जरूर खाएं ये सब्जियां

  • Updated: 18 May, 2017 01:04 PM
Diabetes को रखना है कंट्रोल तो जरूर खाएं ये सब्जियां

शुगर का घरेलू उपचार : शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाने की वजह से डायबिटीज की समस्या हो जाती है। इस वजह से रोगी को मीठी चीजों से परहेज रखना पड़ता है। मीठे के अलावा और भी कई चीजों का सेवन करने से शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। इसके लिए हरी पत्तेदार और कुछ ऐसी सब्जियों का सेवन करें जिससे डायबिटीज को नियंत्रण में रखा जा सकता है। आइए जानिए शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए किन सब्जियों का सेवन करें।



1. हरी सब्जियां
PunjabKesariहरी सब्जियां खाने से शुगर को नियंत्रण में रखा जा सकता है। इसके लिए ब्रोकली और पत्तागोभी जैसी सब्जियां खाएं। जिसमें काफी मात्रा में फाइबर, विटामिन्स और मैगनीज जैसे तत्व होते हैं जो डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं।

 

2. अरबी
PunjabKesariइसमें पोटेशियम, विटामिन ए,सी, कैल्शियम और फाइबर होता है जो शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडैंट शरीर में शुगर की मात्रा को कंट्रोल में रखता है।

 

3. लहसुन
PunjabKesariलहसुन का इस्तेमाल हर घर में आम किया जाता है। इससे सेहत को कई फायदे होते हैं। डायबिटीज के रोगी को रोज सुबह खाली पेट लहसुन की 2-3 कलियां चबानी चाहिए जिससे फायदा होता है।

 

4. गाजर 
PunjabKesariगाजर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो इंसुलन को नियंत्रित रखता है। गाजर की सब्जी या स्लाद के रूप में खाने से डायबिटीज के रोगी को काफी फायदा होता है।

 

5. खीरा
PunjabKesari खीरे में विटामिन के और पोेटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

 


 

Related News