16 MARMONDAY2026 4:18:08 PM
Nari

9.24 लाख करोड़ की डायमंड जूलरी और स्टनिंग गाउन में ईशा अंबानी पहुंचीं ऑस्कर 2026

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 16 Mar, 2026 02:37 PM
9.24 लाख करोड़ की डायमंड जूलरी और स्टनिंग गाउन में ईशा अंबानी पहुंचीं ऑस्कर 2026

नारी डेस्क: ईशा अंबानी ने 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 की रेड कार्पेट पर अपनी स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया। लॉस एंजेल्स के डॉल्बी थिएटर में 15 मार्च को आयोजित समारोह में वह अपने पति आनंद पीरामल के साथ पहुंचीं और पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। ईशा ने रेड कार्पेट के लिए Valentino का विंटेज गाउन चुना। गाउन का डिज़ाइन फॉल/विंटर 2006-2007 कलेक्शन का हिस्सा है। स्ट्रैपलेस गाउन में ऊपर फिटेड ब्लैक bodice है, जो उनके सिल्हूट को खूबसूरती से हाइलाइट करता है। स्कर्ट में शैंपेन टोन के फ्लोइ लुक और इंट्रिकेट फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी ने उनके लुक में रोमांटिक और विंटेज चार्म जोड़ दिया। गाउन पर पिंक, पर्पल और ग्रीन कलर के पैटर्न नेकलाइन से स्कर्ट तक बिखरे हुए हैं। नेकलाइन पर हैवी कढ़ाई और स्कर्ट के नीचे हल्की कढ़ाई के साथ इसे तिरछा डिजाइन देकर क्लासी बैलेंस और टाइमलेस लुक दिया गया। आनंद पीरामल ने Dolce & Gabbana का रेड और ब्लैक टक्सीडो पहना। उनके ब्लेज़र का रिच टेक्स्चर और डीप कलर ईशा के ब्लैक bodice और फ्लोरल पैटर्न को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहा था।

PunjabKesari

जूलरी की चमक: 9.24 लाख करोड़ की कीमत

ईशा की जूलरी भी उनके लुक की तरह स्टनिंग और वैल्यूएबेल थी। उन्होंने Lorraine Schwartz की पिंक और वाइट डायमंड जूलरी पहनी। इसकी कीमत लगभग $100 बिलियन (9.24 लाख करोड़ रुपये) है।

चोकर नेकलेस: 50 कैरेट से ज्यादा का, जिसमें 10 कैरेट पीयर शेप पिंक डायमंड, 7 कैरेट कुशन कट फैंसी पिंक डायमंड और 35 कैरेट का कुशन कट डायमंड शामिल है।

ड्रॉप इयररिंग्स: ब्लू और पिंक डायमंड से बनी।

रिंग्स: एक फिंगर में टू डायमंड रिंग (ब्लू और पिंक डायमंड), साथ ही padparadscha sapphire रिंग जिसमें पिंक और ऑरेंज शेड टोन है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, सफेद डायोर गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत

मेकअप और हेयरस्टाइल

ईशा ने अपने लुक को ग्लॉसी न्यूड लिप्स, वार्म आईशैडो और सॉफ्ट मेकअप के साथ पूरा किया। बालों को हाफ पिनअप करके खुले रखा, जिससे उनका पूरा फेस और जूलरी स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

कपल की कैमिस्ट्री

ईशा और आनंद की रेड कार्पेट एंट्री बेहद स्टनिंग और क्लासी लगी। उनके कपड़ों और जूलरी का कॉम्बिनेशन एक-दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। पिंक-ब्लू डायमंड, फ्लोरल गाउन और डैशिंग टक्सीडो के साथ यह कपल हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। ईशा अंबानी ने ऑस्कर 2026 में अपने फैशन और जूलरी से एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया। उनका लुक क्लासी, टाइमलेस और ग्लैमरस था, जिसने विदेशी हसीनाओं के बीच भी पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली।

PunjabKesari

Related News