15 APRWEDNESDAY2026 7:47:29 PM
Nari

CBSE 10th Result 2026  : इस साल  93.7 प्रतिशत स्टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Apr, 2026 06:04 PM
CBSE 10th Result 2026  : इस साल  93.7 प्रतिशत स्टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नारी डेस्क: लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इस बार 93.70 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं। पिछले वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66 प्रतिशत था।


लड़कियां रही लड़कों से आगे

सीबीएसई ने इस वर्ष से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित करना शुरू किया है। पहले चरण की परीक्षा में छात्रों का उपस्थित होना अनिवार्य था, जिसके परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।अधिकारियों ने बताया कि 94.99 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 1.3 प्रतिशत अधिक है।  एक अधिकारी ने बताया- "कुल 55,368 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, जबकि 22,1574 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।" अधिकारियों ने बताया कि 14.7 लाख से अधिक छात्रों को 'कम्पार्टमेंट' श्रेणी में रखा गया है। इस वर्ष छात्रों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी कम है। इस वर्ष 8,074 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 24.71 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। 

PunjabKesari
CBSE कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 कैसे देखें

रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित होने के बाद, छात्र अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए एक आसान प्रक्रिया अपना सकते हैं। आखिरी समय की परेशानियों से बचने के लिए ज़रूरी जानकारी (क्रेडेंशियल्स) पहले से तैयार रखना ज़रूरी है।

रिजल्ट देखने के चरण:

-CBSE की किसी भी आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं

-“CBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें

-रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें

-जानकारी सबमिट करें

-रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें


छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एक कॉपी डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

PunjabKesari
स्कोरकार्ड पर दी गई जानकारी

CBSE कक्षा 10 की मार्कशीट में पढ़ाई से जुड़ी ज़रूरी जानकारी शामिल होगी, जिसे छात्रों को डाउनलोड करने के बाद ध्यान से जांच लेना चाहिए।

स्कोरकार्ड में आम तौर पर ये चीज़ें होती हैं:

-छात्र का नाम और रोल नंबर
-विषय-वार अंक
-कुल अंक और ग्रेड
-पास होने की स्थिति (पास/फेल)

यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो छात्रों को तुरंत अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना चाहिए।
 

Related News