19 MAYSUNDAY2024 5:00:32 AM
Nari

मंदिरों में पूजा-पाठ, महिलाओं के साथ नृत्य चुनाव प्रचार के दौरान कंगना के दिखे कई रूप

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 May, 2024 04:21 PM
मंदिरों में पूजा-पाठ, महिलाओं के साथ नृत्य चुनाव प्रचार के दौरान कंगना के दिखे कई रूप

हिमाचल प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत प्रचार के दौरान मीडिया से भले ही दूरी बनाए रखती हैं, लेकिन आम मतदाताओं के साथ काफी घुलमिल कर बातें करती हैं और कभी-कभी उनके साथ नृत्य करती भी दिखाई देती हैं। इसके साथ ही वह लोगों से उनकी स्थानीय भाषा बोली में बातचीत करती हैं और उनके सेल्फी अनुरोधों को भी स्वीकार करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


 कंगना अब तक छोटी सभाओं और रोड शो पर ध्यान केंद्रित करती रही हैं, जहां लोग पहले उन्हें करीब से देखने और फिर "क्वीन" स्टार के साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश करते हैं। रनौत को भाजपा ने मंडी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। यह पहली बार है जब बॉलीवुड की कोई हस्ती हिमाचल प्रदेश से चुनाव लड़ रही है। वह मंडी की रहने वाली हैं और प्रचार अभियान के दौरान स्थानीय महिलाओं के साथ उनके नृत्य करने तथा मंदिर जाने के उनके वीडियो वायरल हो गए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

बॉलीवुड की क्वीन अकसर लोगों से उनकी स्थानीय बोली में बातचीत करती हैं और इस बात पर जोर देती हैं कि वह मंडी की बेटी हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि रनौत के प्रचार अभियान की शुरुआत स्थानीय देवताओं के मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ होती है। वह अपने अभियान में विशेषकर महिला मतदाताओं के बारे में बात करती हैं जो राज्य के कुल मतदाताओं का लगभग 49 प्रतिशत हैं। वह अपने अभियान में युवाओं की भी बात करती हैं। 

PunjabKesari
मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मनाली में हाल में एक चुनावी रैली में रनौत ने परोक्ष रूप से कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह पर हमला करते हुए कहा था कि दिल्ली में एक "बड़ा पप्पू" है और यहां एक "छोटा पप्पू" है। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय सीट से उनके प्रतिद्वंद्वी हैं। वह छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह और वर्तमान प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। 

Related News