28 APRSUNDAY2024 11:08:15 PM
Nari

महिलाओं को समझना है तो अपनाएं ये टिप्स

  • Updated: 23 Jun, 2017 10:55 AM
महिलाओं को समझना है तो अपनाएं ये टिप्स

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : लड़कियों के दिमाग में किस समय क्या चल रहा है। ये समझना लड़कों के लिए काफी मुश्किल होता है। लड़के अपनी भावनाओं को अक्सर अपनी पार्टनर के सामने जाहिर कर देते हैं लेकिन लड़कियां एेसा नहीं कर पाती। कुछ बातें एेसी भी होती हैं जो लड़के कभी समझ नहीं पाते। आज हम आपको बताएंगे कि लड़कियों को कैसे समझा जा सकता है।


1. बात को ध्यान से सुने
महिलाएं चाहती हैं कि जब वो अपने पार्टनर से बात करें तो उनके पार्टनर उनकी बात को ध्यान से सुने और समझें।

2. भावनाएं समझें
लड़कियां चाहती हैं कि लड़के उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। उन्हें बात - बात पर रोने वाले लड़के पसंद नहीं होते।

3. नोक-झोंक होने पर भी बात करें
नोक-झोंक होने पर भी पार्टनर से बात करना न छोड़ें। एेसा करने से रिश्ते में दूरी आएगी। किसी भी समस्या का हल बात करने से ही निकलता है।

4. प्यार जताएं
लड़कियों को पसंद आता है कि उनका पार्टनर उनसे प्यार का इजहार करें। अगर आप उन्हें फूल, गिफ्ट या डिनर पर ले जाएं और प्यार जताएं तो उन्हें खुशी होती है।

5. सम्मान
हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसके परिवार का सम्मान करे। इसलिए लड़कियों के परिवार और दोस्तों का मजाक न उडाएं। 

6. स्पेस दें
लड़कियों को बात-बात पर टोकने वाले लड़के पसंद नहीं आते और एेसी सोच न रखें कि वे आप पर निर्भर हैं। उन्हें थोडी स्पेस दें। 

Related News