28 APRSUNDAY2024 10:58:10 AM
Nari

बॉडी के स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 घरेलू तरीके

  • Updated: 18 Jul, 2017 05:57 PM
बॉडी के स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 घरेलू तरीके

स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हर महिला को होती है। शरीर पर पड़ने वाले स्ट्रेच मार्क्स केवल प्रैग्नेंसी के बाद ही नहीं, बल्कि इसके कई कारण हो सकते है। त्वचा में ज्यादा खिचाव आने से स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते है। स्ट्रेच मार्क्स के निशान ज्यादातर पेट, कंधों या फिर जांघों पर दिखाई देते हैं। इनकी वजह से लड़कियां ऑफ शोल्डर या साड़ी पहनने से तौबा कर देती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लड़कियां बहुत से ट्रीटमेंट और क्रीम का सहारा लेती है लेकिन इनका कोई फायदा दिखाई नहीं देता। अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने की हर मुमकिन कोशिश कर चुकी है तो हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जो आपकी इस समस्या को झट से गायब कर देंगे।

 

1. कैस्टर ऑयल

 PunjabKesari

कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल, इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। मसाज करने के बाद किसी तौलिए को गर्म करके या फिर बोतल में पानी भरकर उस जगह को गर्माहट दें । ऐसा लगातार करें स्ट्रेच मार्क्स निकल जाएंगे। 

2. कोकोआ मक्खन 

PunjabKesari

स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर कोकोआ मक्खन लगाकर मालिश करें । ऐसा दिन में 2-3 बार करें। ऐसा रोजाना करने से निशान मिट जाएगे। 

3. चीनी और जैतून तेल 

PunjabKesari

जैतून के तेल में चीनी मिला लें। फिर इस पेस्ट को 10-15 मिनट तक स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। इस पेस्ट को एक हफ्ते में 3-4 बार लगाएं। इससे काफी फायदा होता दिखाई देगा। 

4. गेंहू के बीज 

गेंहू के बीजों का तेल लें और इसमें विटामिन ई का तेल मिलाएं। इसको स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। इससे काफी असर होता दिखाई देगा।

5. आलू 
 
आलू को मोटे टूकड़ों में काटकर स्लाइस बना लें। फिर इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। 5-10 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें। फिर बाद में गुनगुने पानी से धो लें। 

6. एलोवेरा 

एलोवेरा जैल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। फिर 2-3 घंटे बाद इसे धो लें। ऐसा रोजाना करें । कुछ ही दिनों में निशान गायब हो जाएंगे। 

7. अंडे का सफेद भाग

अंडे के सफेद भाग को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दे। फिर पानी से धो लें। इससे भी काफी फायदा नजर आएगा।

8. नारियल तेल

कोकोआ बटर को नारियल के तेल में मिलाकर अोवन में पिघलने के लिए रख दें। इसे ठंडा होने दें और बाद में स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर मसाज करें।

9. बादाम का तेल

बाउल में 3 बूंद जरेनियम ऑयल, 4 बूंद संतरे और कम से कम 15 एम.एल बादाम का तेल लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को हफ्ते में एक बार लगाएं। इससे निशान गायब हो जाएगे। 

10. लैवेंडर ऑयल 

बादाम तेल में लैवेंडर ऑयल को मिक्स करके स्ट्रेच मार्क पर लगाएं। इससे काफी फायदा मिलेगा। 
 

 

Related News