13 MAYMONDAY2024 8:40:43 AM
Nari

अस्पताल में भर्ती हुई 'भाबीजी घर पर हैं' फेम Saumya Tandon, हालत देख फैंस हुए परेशान

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Apr, 2024 03:48 PM
अस्पताल में भर्ती हुई 'भाबीजी घर पर हैं' फेम Saumya Tandon, हालत देख फैंस हुए परेशान

फेमस सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' फेम सौम्या टंडन किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सीरियल में उन्होंने गोरी मैम के किरदार से लोगों को खूब इंप्रेस किया था। हालांकि अब वह इस समय शो से अलविदा ले चुकी हैं लेकिन फैंस फिर भी उन्हें आज खूब प्यार देते हैं। शो छोड़ने के बाद भी लोग उन्हें आज गोरी मैम के नाम से ही जानते हैं। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस मुश्किल में पड़ गई हैं। एक्ट्रेस बीमार हो गई हैं और अब फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है।

हाथ पर लगी ड्रिप 

इस बात की जानकारी खुद सौम्या ने फैंस को दी हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। फोटोज में उनके हाथों में ड्रिप भी लगी हुई दिख रही हैं। अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि - 'तस्वीरें हमेशा खूबसूरत नहीं होती और जिंदगी हमेशा मुस्कुराती नहीं रहती, रिक्वर कर रही हूं जल्द ही फिट हो जाऊंगी, आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

फैंस हुए परेशान 

सौम्या टंडन की यह तस्वीरें देख फैंस उनके लिए प्रार्थना करती हुए दिख रहे हैं। वह कुछ फैंस उनका हाल जानने का प्रयास भी कर रहे हैं लेकिन वह किस वजह से अस्पताल में एडमिट हुई हैं इस बात की जानकारी उन्होंने नहीं दी है। एक ने लिखा कि - 'गौरी मेम अपना ध्यान रखें और जल्दी ठीक हो जाएं।' 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'मैम अपनी देखभाल करो और जल्दी ठीक हो जाओ।'

PunjabKesari

इसलिए छोड़ा था शो 

आपको बता दें कि सौम्या टंडन ने सीरियल 'भाबी जी घर पर है' में कई सालों तक काम किया है लेकिन डिलीवरी के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद वह फिल्म 'जब वी मेट', 'वेलकम टू पंजाब' में नजर आई थी लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म 'भाबी जी घर पर है' के जरिए मिली थी। इस शो के अलावा सौम्या 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'ऐसा देस है मेरा' में भी नजर आ चुकी हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2016 में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी। दोनों ने पहले 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

Related News