30 APRTUESDAY2024 1:07:14 AM
Nari

सर्दियों में खाएंगे ये चीजें तो रहेंगे सेहतमंद

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 08 Jan, 2018 03:51 PM
सर्दियों में खाएंगे ये चीजें तो रहेंगे सेहतमंद

सर्दी में क्या खाना चाहिए : सिर्फ गर्म कपड़े पहन कर ही ठंड से नहीं बचा जा सकता बल्कि शरीर में अंदरूनी गर्मी होना भी बहुत जरूरी है। अच्छे खान-पान की बदौलत ही इस गर्माहट को कायम रखा जा सकता है। सर्दी में डाइट अच्छी होगी तो ठंड भी कम लगेगी और बॉडी कई तरह के इंफैक्शन से भी बची रहेगी। कुछ लोगों का इम्युन सिस्टम कमजोर होता है, जिस वजह से वह ठंड में सर्दी खांसीजुकाम का जल्दी शिकार हो जाते हैं, खासकर बच्चे। अगर उनकी डाइट में अच्छी चीजें शामिल कर दी जाए तो सर्दी में भी सेहतमंद रहा जा सकता है।  सर्दियों में खाएंगे शकरकंद तो मिलेंगे ढेरों फायदे


सर्दियों में रोजाना जरूर खाएं गुड़
वैसे आप गुड़ का सेवन हर मौसम में कर सकते हैं वेकिन सर्दियों में यह स्वास्थय के लिए काफी फायदेमंद होता है।  दरअसल, सर्दियों में बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती हैं। अगर आप गुड़ खाएंगे तो आपको यह परेशानी नहीं होगी। अगर आपको ब्लड प्रेशर संबंधी कोई प्रॉब्लम नहीं भी हैं तो भी आप इसका सेवन करें।
PunjabKesari

गुड़ की तासीर गर्म होती हैं, जिससे शरीर का तापमान ठीक रहता हैं जिससे ठंड ज्यादा महसूस नहीं होती।


जिन लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती हैं उन्हें कोल्ड कफ की परेशानी जल्द हो जाती हैं। ऐसे लोगों को रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए ताकि वह जुकाम और खांसी से बचे रहें।


इसमें कैल्शियम व मैग्नीशियम तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों के साथ मांसपेशियों व नसों की थकान को दूर करता है।  सर्दी में खाएंगे ये चीजें तो अंदर से रहेंगे स्ट्रांग


सर्दी के मौसम में गले व फेफड़ों का इंफेक्शन बहुत जल्दी होता है। ऐसे में गुड़ का सेवन करें और इन संक्रमण को दूर रखें।


रोजाना गुड़ का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र भी तंदरूस्त रहता है। 


डायबिटीज के शिकार लोग चीनी की जगह मीठे के रूप में गुड़ खा सकते हैं क्योंकि यह नैचुरल शुगर है।  


2. मूंगफली खाकर रहें तंदरुस्त
बहुत सारे लोगों का मानना है कि मूंगफली से खांसी लगती हैं लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप मूंगफली के लाल छिलके उतार कर सेवन करें और बाद में कम से कम आधा घंटा पानी ना पीएं तो कभी खांसी नहीं लगेगी। 

खून की कमी नहीं होने देती मूंगफली


कैल्शियम और विटामिन डी नहीं होने देता हड्डियों को कमजोर

कोलेस्ट्रॉल का स्तर सही रहता है।

50 या 100 ग्राम मूंगफली रोजाना खाने से पाचन सहीं और हार्मोंन्स भी संतुलित रहती है। 

मूंगफली के तेल की मालिश करने से जोड़ों का दर्द सही।

एनर्जी से भरपूर मूंगफली शरीर को अंदर से गर्म रखता है जिससे सर्दी जुकाम की प्रॉब्लम नहीं होती। 

बच्चों को जरूर दें क्योंकि इसमें होती हैं प्रोटीन की पूरी मात्रा

ध्यान रखेंः जिन लोगों की स्किन सेंसटिव या किसी तरह की एलर्जी का शिकार हैं उन्हें मूंगफली का सेवन चिकित्सक की सलाह लेकर करना चाहिए।  ठंड में खाएंगे ये आहार तो नहीं होगी पानी की कमी

 खजूर खाएं और दिखें खूबसूरत
खजूर उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया हैं जिन्हें अक्सर जोड़ों में दर्द रहता हैं या जिनकी हड्डियां कमजोर हैं। उन्हें 3 से 4 खजूर गर्म दूध के साथ खानी चाहिए।

खजूर खाने से आपकी स्किन ग्लोइंग और झुर्रियों रहित हो जाती है।


अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर हैं तो आपको 3-4 खजूर पानी में भिगोकर रात भर रखनी है और सुबह इसका सेवन करना है।


इसमें आयरन काफी मात्रा में होती हैं जिससे एनीमिया की प्रॉब्लम नहीं होती है। 


खजूर में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता हैं जो आपके वजन को कम करने में भी मददगार होता है। 


जिन लोगों को अक्सर कब्ज की परेशानी रहती हैं उन्हें भी गर्म दूध के साथ खजूर या छुआरे का सेवन करना चाहिए, पेट साफ हो जाएगा। 


सरसों का साग खाने के फायदे
सर्दियों में सरसों का साग सिर्फ आपको स्वाद ही नहीं देता बल्कि स्वास्थ भी अच्छा रखता है क्योंकि इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। 
PunjabKesari
सरसोें के साग में विटामन के, ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो गठिए के रोग और शरीर के किसी भी भाग में सूजन से राहत दिलाने का काम करता है। 


फाइबर भरपूर साग आपके पेट को साफ रखता है। साथ ही वजन कंट्रोल में होता है। 


हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और पोटाशियम की खास जरूरत होती है जो सरसों के साग में भरपूर होती है।


साग में विटामिन ए आपकी आंखों की मांसपेशियो को सुरक्षित रखने का काम करता है।


एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सरसों का साग शरीर को डीटॉक्सीफाई करने का काम करता है, जिससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसका सेवन करने से पेट, फेफड़े,ओवरी और प्रोस्टेट कैंसर से भी बचाव रहता है।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News