29 APRMONDAY2024 1:53:59 PM
Nari

रोजाना शहद और लहसुन को मिलाकर खाएं, मिलेंगे कई लाभ!

  • Updated: 20 Dec, 2016 06:21 PM
रोजाना शहद और लहसुन को मिलाकर खाएं, मिलेंगे कई लाभ!

नानी मां के नुस्खे: शहद को सालों से ब्यूटी और स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें एंटी बायोटिक और एंटी बैक्टीरियल जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्किन और सेहत के लिए फायदेमंद होते है, वहीं लहसुन में एलिसिन और फाइबर जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो स्वास्थ्य और ब्यूटी से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए लाभकारी होता हैं। ऐसे में इन दोनों को साथ में मिकाकर खाने से काफी फायदा होता है। 

शहद के साथ रोज एक कली लहसुन की खाने  के  फायदे 

 
- मोटापे की समस्या आम हो गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बहुत से तरीके अपनाते है लेकिन शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से मोटापा काफी हद तक घटता है। 

- शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल मे रहता है और ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से चलता रहता है जो दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। 

- शहद और लहसुन मिलाकर फॉस्फोरस की मात्रा बढ़ जाती है जिससे दांत मजबूत बनते है। 

- शहद और लहसुन के मिश्रण में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो कैंसर से लड़ने में मददगार होता है। इसीलिए कैंसर के मरीजों को इन दोनों चीजों का सेवन करना चाहिए। 

- इन दोनों चीजों में एंटी-बैक्टीरियल होता है जो फंगल इंफैक्शन दूर करने में सहायक होता हैं। 

- रोजाना शहद और लहसुन खाने से हमारे शरीर को गर्मी मिलती है और सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-छोटी परेशानियों से राहत मिलती हैं। 

- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शहद और लहसुन का एक साथ सेवन करें। 

- शहद और लहसुन के मिश्रण में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे गले की खराश दूर रहती है। 
 

Related News