29 APRMONDAY2024 9:55:39 PM
Nari

बिना प्याज लहसुन से बनाएं टेस्टी दही इडली, नहीं भूल पाएंगे मजेदार स्वाद

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Apr, 2024 12:01 PM
बिना प्याज लहसुन से बनाएं टेस्टी दही इडली, नहीं भूल पाएंगे मजेदार स्वाद

गर्मी का मौसम शुरु हो गया है। इस दौरान ज्यादा तला भुना खाने का दिल नहीं करता। वहीं एक्स्ट्रा ऑयल वाली चीजें खाकर इस मौसम में ज्यादा तला भुना और मसाले वाली चीजें खाने से सेहत भी बिगड़ने लगती है। ऐसे में कुछ लोग हेल्दी चीजों को ही अपनी डेली रुटीन में शामिल करते हैं। यदि आप भी किसी हेल्दी रेसिपी की तराश में हैं तो दही इडली बनाकर खा सकती हैं। दही इडली आपके मुंह में एक अलग स्वाद भर देगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में। 

सामग्री 

दही - 200 ग्राम
दूध - 50 ग्राम
नमक - स्वादअनुसार
चीनी - 60 ग्राम 
इडली मेकर
राई - 2 चम्मच
करी पत्ता - 1 चम्मच
हरा धनिया - 1 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक कटोरी में दही को अच्छी तरह से छान लें। 
2. फिर इसमें दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें। 
3. मिश्रण में स्वादअनुसार चीनी और नमक डालकर फेंटें। 
4. इस बात का ध्यान रखें कि दही और दूध के इस मिश्रण में लंप्स न बनें। 
5. अब मिश्रण को इडली मेकर में डालें इसके पका लें। 
6. जब इडली तैयार हो जाए तो इसके दही और दूध से बना मिश्रण डालें।
7. दही से बना मिश्रण डालने के बाद इसके ऊपर राई और करी पत्ता का तड़का डाल दें। 
8. आपकी टेस्टी दही इडली बनकर तैयार है। प्लेट में डालकर घर वालों को सर्व करें। 

PunjabKesari


 

Related News