29 APRMONDAY2024 8:06:44 PM
Nari

वजन कंट्रोल करने के लिए रोज खाएं ये सीड्स, इससे शरीर को मिलेंगे और भी फायदे

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Apr, 2024 11:04 AM
वजन कंट्रोल करने के लिए रोज खाएं ये सीड्स, इससे शरीर को मिलेंगे और भी फायदे

बढ़ता वजन इन दिनों सबसे बढ़ी समस्या बना हुआ है। वजन बढ़ने के कारण व्यक्ति का मोटापा इतना बढ़ जाता है कि उसके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो कैलोरी का ज्यादा सेवन करने से शरीर में फैट जमा होने लगता है जिसके कारण वजन बढ़ता है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग कई तरह के तरीके भी अपनाते है लेकिन फिर भी फायदा नहीं होता। इसके लिए डाइटिंग और एक्सरसाइज बहुत जरुरी होती है। इसके अलावा कुछ और भी तरीके हैं जिनके जरिए आप बढ़ते वजन को कंट्रोल में कर सकते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे सीड्स बताते हैं जो वजन कंट्रोल करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं। 

PunjabKesari

जरुर खाएं  ये सीड्स 

बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। चिया सीड्स, तरबूज, खरबूजा, तिल, अलसी जैसे सीड्स का सेवन करके आप बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं। 

चिया सीड्स 

इन सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में इनका सेवन मेटाबॉल्जिम का स्तर तेज होता है। चिया सीड्स का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है ऐसे में आपको भूख कम लगती है। ऐसे में इन बीजों का सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। 

PunjabKesari

कद्दू के बीज 

इन बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम और फाइबर मौजूद होता है। यह वजन कंट्रोल करने के साथ-साथ शरीर को ताकतवर बनाने में भी मदद करते हैं। 

तिल के बीज 

इनमें फाइटोस्टैरॉल्स पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व वजन कम करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कंट्रोल में रखते हैं। इन बीजों का डाइट में शामिल करके आप अपना वजन कम कर सकते हैं। 

PunjabKesari

अलसी के बीज 

यह बीज फाइबर औग लिग्नेस से भरपूर माने जाते हैं। इनका सेवन करने से भूख कम लगती है और यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं। इनका सेवन करने से आप बढ़ते वजन को कंट्रोल में कर सकते हैं।

सूरजमुखी के बीज 

इन बीजों में हैल्दी फैट्स और विटामिन-ई पाया जाता है। यह शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।  

Related News