29 APRMONDAY2024 1:21:15 AM
Nari

हैंगओवर की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

  • Updated: 28 Jan, 2018 02:59 PM
हैंगओवर की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

हैंगओवर का इलाज : कुछ लोगों को शराब पीने की इतनी गंदी आदत होती है कि वह कभी भी इसका सेवन कर लेते हैं। शराब पीने के अगले दिन भी उनका नशा नहीं उतरता जिससे उन्हें सिरदर्द, उल्टी होना चक्कर आना जैसी प्रॉब्लम होने लगती हैं। इसको ही हैंगओवर कहते हैं। जरूरत से ज्यादा शराब पीने से यह समस्या होना आम है। शराब पीना आसान होता है लेकिन मुश्किल तब आती है जब इसका नशा उतारना होता है। कई बार हैंगओवर के कारण लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है। अगर आपको भी शराब पीने के बाद हैंगओवर की समस्या हो जाती है तो आज हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगें। इनको अपना कर आप हैंगओवर प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन नुस्खों के बारे में।   नहीं उतर रहा हैंगओवर तो अपनाएं ये घरेलू तरीके

 

हैंगओवर के लक्षण
1. तेजी से सिरदर्द होने लगता है। 
2. हैंगओवर में चक्कर आने शुरू हो जाते हैं।
3. पूरे दिन कमजोरी महसूस करने के साथ ही इम्यून सिस्टम भी खराब होना।
4. पेट दर्द और उलटी भी हो सकती है।
5. शरीर में दर्द ,स्ट्रेस और चिड़चिड़ापन आदि। 
6. आवाज में भारीपन।
7. हैंगओवर की अवस्था में आंखें लाल हो जाती हैं।
8. दिल की धड़कन का तेजी से चलना। 

 

हैंगओवर कैसे उतारे

1. नारियल पानी

PunjabKesari
शराब का नशा उतारने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। आप चाहे तो नारियल पानी भी पी सकते हैं। इसमें मौजूद मिनरल्स पेट साफ करने का काम करते हैं। इससे हैंगओवर जल्दी उतर जाता है।  

 

2. शक्कर और नमक का घोल
नशा उतारने के लिए पानी में नमक और शक्कर का घोल मिक्स करके पीएं। इसको पीने से अल्कोहल के कारण हुई पानी की कमी दूर होगी। बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे और हैंगओवर उतर जाएगा।  नाशपाती के इस्तेमाल से दूर करें Hangover


3. शहद 

PunjabKesari
कुछ लोग मानते हैं कि मिठा खाने से नशा और ज्यादा बढ जाता है लेकिन एेसा नहीं है किसी भी चीज को सहीं ढ़ग से लेने से फायदा मिलता है। हैंगओवर उतारने के लिए एक गिलास पानी में 1 चम्चम शहद मिलाकर पीएं।इसमें मौजूद फ्रक्टोज बॉडी के लिए अच्छा होता है और हैंगओवर दूर करता है।

 

4. मौसमी, संतरा और पाइनएप्पल
नशा उतारने के लिए इनका जूस पीना फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स और फाइबर होते हैं।मौसमी, संतरा और पाइनएप्पल का जूस पीने से शरीर में पाए जाने वाले विषैले पदार्थों को बाहर निकाल जाते हैं। इससे हैंगओवर दूर हो सकता है।

 

5. ब्लैक कॉफी

PunjabKesari
ब्लैक कॉफी को पीने से सिरदर्द की समस्या से राहत मिलती है। इसका सेवन करने से हैगंओवर भी जल्दी उतर जाता है।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News