27 APRSATURDAY2024 10:14:40 PM
Nari

दही में मिलाकर लगाएं ये चीजें तो नहीं झड़ेंगे बाल

  • Updated: 28 Feb, 2017 06:07 PM
दही में मिलाकर लगाएं ये चीजें तो नहीं झड़ेंगे बाल

अंडे का उपयोग :  दही जिसे हर कोई खाने के लिए प्रयोग करता है। यह हमारी सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही यह विटामिनों से भरपूर होने के कारण बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। यह बालों की सभी समस्याओं को दूर करके उनकी ग्रोथ करता है।

 


1. दही और अंडे


सामग्री
1 अंडा
2 टेबल स्पून दही


एक बाउल में अंडे को फैंट लें और उसमें दही को अच्छे से मिक्स करके अपने बालों की 
जडों में 30 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। इस मास्क को आप एक हफ्ते में दो बार लगा सकते है। अंडों में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिस वजह से इसका मास्क लगाने से गिरते हुए बाल बंद होकर नए बालों की ग्रोथ शुरू हो जाती है।

 

2. केला और दही


सामग्री
½ कच्चा केला
1 टेबल स्पून दही
3 चम्मच शहद
1 चम्मच नींबू का रस


केले को अच्छे से बाउल में मैश कर लें और उसमें सारी सामग्री डालकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे बालों की जडों में 30 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। यह मास्क रूखे बालों के लिए काफी अच्छा है।

 

Related News