29 APRMONDAY2024 12:22:45 AM
Nari

शहद में डूबे हुए लहसुन खाने के लाजवाब फायदे

  • Updated: 18 Feb, 2017 01:32 PM
शहद में डूबे हुए लहसुन खाने के लाजवाब फायदे

सेहतः शहद और लहसुन, इसका इस्तेमाल तो हर घर में किया जाता है और ये दोनों सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी साबित होते हैं। लहसुन में एलिसिन और फाइबर मौजूद होते हैं जो शरीर को कई पौषक तत्व प्रदान करते हैं और शहद अपने एंटी-बायेटिक और एेंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसका मतलब ये दोनों चीजे शरीर को काफी फायदा पहुंचाती हैं। अगर शहद और लहसुन इन दोनों को मिलाकर इसका सेवन किया जाए तब तो यह शरीर के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।


बनाने का तरीका


- सबसे पहले 2-3 लहसुन की कली को छिल लें। फिर इसकी कलियों को हल्का सा दबा कर कूट लें।
- इसके बाद इसमें शहद मिलाएं और कुछ देर के लिए ऐसी रहने दें ताकि लहसुन में पूरा शहद समा जाए।
- अब इसका सेवन रोज सुबह खाली पेट 7 दिन तक करें।


इसे खाने के फायदे


1. कैंसर

लहसुन और शहद कैंसर के मरीज के लिए एक प्राकृतिक दवा है। इसका सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा कम होता है।

2. कोलेस्ट्रोल

इन दोनों को मिलाकर खाने से बैड कोलेस्ट्रोल कम होता है। इसके अलावा इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक बना रहता है।

3. डिटॉक्स 

देखा जाए तो ये वैसे एक प्राकृतिक स्त्रोत है, जो शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है। 

4. संक्रमण

इन दोनों चीजों में एंटी-बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो संक्रमण को दूर रखने में मदद करते हैं।

5. सर्दी-जुकाम

इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी पैदा होने लगती है, जिससे कि आप सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से निजात पा सकते हैं।

Related News