29 APRMONDAY2024 5:43:21 PM
Nari

इन बीमारियों में रामबाण है करी पत्ता, खाली पेट खाने से मिलेंगे ये फायदे

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Apr, 2024 11:20 AM
इन बीमारियों में रामबाण है करी पत्ता, खाली पेट खाने से मिलेंगे ये फायदे

खाने का स्वाद बढ़ाने वाला करी पत्ता स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें ऐसे कई सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों को खतरा कम होता है। करी पत्ता खाली पेट चबाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इसमें कैल्शियम, विटामिन्स, आयरन, फास्फोरस, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए खाली पेट करी पत्ता खाने के फायदे बताते हैं। 

पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद

खाली पेट करी पत्ता खाने से पेट दर्द, कब्ज, अपच, पेट में जलन जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। इसका सेवन आप छाछ के साथ कर सकते हैं।  

PunjabKesari

हार्ट के लिए फायदेमंद 

करी पत्ता का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। 

आंखों के लिए लाभकारी 

करी पत्ते में विटामिन-ए भी मौजूद होता है। खाली पेट इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है। करी पत्ता खाने से दूर तक देखने की क्षमता बढ़ती है। यह उम्र के साथ होने वाली आंखों की कमजोरी से भी बचाता है। यदि आपकी आंखों को रोशनी कमजोर हो रही है तो सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। 

PunjabKesari

ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल 

इन दिनों बहुत से लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं ऐसे में करी पत्ता खाली आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। खाली पेट इसे चबाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है ऐसे में यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। 

मॉर्निंग सिकनेस होगी दूर 

कुछ लोगों को सुबह उठकर मितली जैसा महसूस होता है। ऐसे में आपके लिए यह फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले कार्मिनेटिव गुण गैस और सूजन जैसी समस्याओं से राहत दिलवाने में मदद करते हैं। खाली पेट करी पत्ता चबाने से करी मॉर्निंग सिकनेस दूर होगी।

PunjabKesari

लिवर के लिए फायदेमंद 

करी पत्ते का सेवन करने से लिवर को भी स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इससे लिवर सिरोसिस का खतरा कम होता है और लिवर की कार्यक्षमता बेहतर होती है। इसके अलावा यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। 

Related News