27 APRSATURDAY2024 3:23:11 PM
Nari

ब्वॉयफ्रैंड की इन 6 आदतों पर ही तो मरती हैं लड़कियां

  • Updated: 25 May, 2018 04:14 PM
ब्वॉयफ्रैंड की इन 6 आदतों पर ही तो मरती हैं लड़कियां

हर किसी में कोई ना कोई खास बात होती है। मगर कुछ लोग एेसे होते हैं जो हर किसी की पहली पसंद होते हैं। अगर बात लड़कों की करें तो उनकी दमदार पर्सनैलिटी किसी भी लड़की को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। लुक के अलावा भी लड़कों में कुछ एेसी बाते होती हैं जो लड़कियों को आसानी से अपनी और आकर्षित कर लेती है। आज हम आपको कुछ लड़कों की कुछ एेसी बातें बताएंगे जिनको देखकर लड़कियां उनके प्यार में पड़ जाती है। उन पर जान छिड़कती हैं। 


1. हमेशा मुस्‍कुराने वाले लड़के
लड़कियों को मुस्कुराने वाले लड़के बहुत पसंद होते हैं। जब कोई भी इंसान मुस्कुराता है तो वह दूसरे इंसान को भी मुस्कुराने पर मजबूर कर देता है।  वैसे भी लड़कियों को एेसे लड़के ज्यादा अच्छे लगते हैं जो उनको हंसा सके। यही कारण है कि लड़कियों को मुस्कुराने वाले लड़के अच्छे लगते हैं। उनकी मुस्कुराहट देखकर वह उनकी ओर खींची चली जाती है। 

 

2. आत्मविश्वासी लड़के
लड़कियों को आत्मविश्वास से भरे लड़के बहुत सुंदर लगते हैं। क्योंकि ज्यादातर लड़कियों को लगता है कि जो लड़के आत्मविश्वासी होते हैं। वह जिंदगी में बहुत तरक्की करते हैं। 


4. बिंदास लड़के
 अक्सर महिलाएं बिंदास टाइप के पुरुषों की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं। इनके एडवेंचर्स, चाहे वो बाइक चलाना हो, ऑफिस से भागकर मिलने आना हो या कुछ भी बिंदास काम। कुछ लड़कियां इस तरह के लड़कों पर लट्टू हो जाती है। 


5. सबको सम्मान देने वाले लड़के
सबको सम्मान देने वाले लड़के भी लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं। किसी को भी छोटा ना समझने वाले लड़के हर लड़की की पहली पसंद होते हैं। जब आप किसी को सम्मान देंगे तभी वो आपको सम्मान भरी नजरों से देखेगा और आपको पसंद करेगा।


6. रोमांटिक लड़के
रोमांटिक लड़के भी लड़कियों को बहुत पसंद होते हैं। इस तरह के पुरुष रोमांस में विश्‍वास करते हैं और थोड़े फिल्मी होते हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड के लिए हमेशा फूल, बुके या चॉकलेट लेकर आते हैं। कैंडल लाइट डिनर करवाते हैं। बार-बार फोन करते हैं और अक्सर ये एहसास कराते हैं कि आप हमेशा उनके ख्यालों में रहती हैं और वो आपको भूल ही नहीं पाते। इस तरह के लड़के हर लड़की के दिल पर राज करते हैं। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News