03 MAYFRIDAY2024 12:58:11 PM
Nari

PSEB की 10वीं बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी, लड़कों को पछाड़ टॉप 3 में बनाई जगह

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 20 Apr, 2024 02:27 PM
PSEB की 10वीं बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी, लड़कों को पछाड़ टॉप 3 में बनाई जगह

इन दिनों बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आ रहे हैं। हाल ही में पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से भी 10वीं कक्षा की एग्जाम का रिजल्ट भी सामने आया है। इसमें लड़कियों का है बोल- बाला देखने को मिला। टॉप 3 में लड़कियों का ही नाम शामिल रहा। उन्हें 100% marks मिले हैं। लुधियाना के शिमलापुरी में स्थित तेजा सिंह इंडिपेंडेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली अदिति को 650 से पूरे 650 अंक मिले हैं। 

बोर्ड की टॉप 3 लिस्ट में लड़कियों का नाम

पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने इस बार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से छाप छोड़ी है। टॉप 3 टॉपर्स में लड़कियों का ही नाम है। नंबर 1 टॉपर तो अदिति है, जबकि दूसरे स्थान पर तेजा सिंह इंडिपेंडेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अलीशा शर्मा है। उन्हें 650 में से 645 अंक आए हैं। वहीं करमनप्रीत कौर भी 645 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। इस बार पंजाब राज्य से कुल 2.7 लाख छात्रों ने 10वीं का एग्जाम दिया था।

PunjabKesari

पासिंग प्रतिशत में आई गिरावट

हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल पासिंग प्रतिशत में गिरावट आई है। इस साल जहां 97.24 % पासिंग प्रतिशत रहा है, वहीं पिछले साल ये 97.56 % था। इस साल 2,81,098 छात्रों में से 2,73,348 छाओं ने एग्जाम पास कर लिया है।

PunjabKesari

टॉपर्स को मिलेगी खास प्राइज मनी

पंजाब बोर्ड में इस बार लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कुल 98.11% लड़कियों ने एग्जाम को पास कर लिया है। वहीं लड़कों में ये 96.47% रहा। राज्य के टॉप 3 टॉपर्स को सरकार की ओर से 1 लाख रुपये का इनाम भी मिलेगा। बता दें, साल 2022 और 2023 में भी टॉपर्स को इनाम मिला था। 

Related News