03 MAYFRIDAY2024 8:35:51 PM
Nari

शादी के 6 साल बाद युविका बनने वाली है मां, प्रिंस ने बताई अब तक बेबी ना करने की वजह

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Apr, 2024 05:51 PM
शादी के 6 साल बाद युविका बनने वाली है मां, प्रिंस ने बताई अब तक बेबी ना करने की वजह

इस साल फिल्म और टीवी से जुड़े कई कपल की खुशियां दस्तक देने जा रही हैं। अब इस लिस्ट में टीवी के जाने-माने कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का नाम भी जुड़ गया है। खबरें हैं कि युविका प्रेग्नेंट है और जल्द ही वह अपने पहले बच्चे को जन्म देगी। हाल ही में  प्रिंस ने बेबी को लेकर बड़ा हिंट दिया है, जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश हैं। 


अगर यह खबर सही निकली तो कपल शादी के 6 साल बाद माता- पिता बनेगा। शादी के बाद से ही बच्चे को लेकर दोनों से सवाल तो कई किए गए लेकिन जवाब कभी नहीं मिला। अब एक्टर ने ना सिर्फ बच्चे को लेकर हिंट दिया है बल्कि यह भी बताया कि इतने सालों से उन्होंने बेबी प्लान क्याे नहीं किया था। उन्होंने कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में यह सब बातें की। 


दरअसल  पॉडकास्ट में भारती ने प्रिंस से पूछा "आपका गोला (बेबी) कब आना है?" इसका जवाब में उन्होंने कहा, "बहुत जल्द ही."। एक्टर ने कहा- वह और युविका काफी समय से माता-पिता बनना चाहते थे, लेकिन वह इसलिए बेबी प्लान नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि वह अपना खुदका घर चाहते थे।  वास्तव में हमें बेबी तब करना था, जब मेरा बॉम्बे में घर हो और काम हो, ताकि मैं भाग-दौड़ न करूं."। 

प्रिंस और युविका ने कुछ समय पहले ही माया नगरी में करोड़ों का घर लिया है, ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अब नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। बता दें कि इन दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत बिग बॉस- 9 के घर से हुई थी । बिग बॉस के घर में ही प्रिंस ने युविका को मजाक-मजाक में प्रपोज  कर दिया था पर तब बात नहीं बनी थी।  

शो खत्म होने के बाद भी दोनों एक दूसरे से मिलते रहें। दोनों ने साथ में काम भी किया। काम करते-करते युविका को प्रिंस धीरे-धीरे पसंद आने लगे। एक बार जब युविका से पूछा गया कि आपको प्रिंस को कौन सी बात अच्छी लगती हैं तो उन्होंने कहा था  'वह जो बोलते हैं वह करते हैं'।  उनकी इसी अदा पर वह फिदा हैं। फिलहाल उनकी शादी को 6 साल हो गए हैं, अब बस नन्हे मेहमान का इंतजार है। 
 

Related News