29 APRMONDAY2024 1:42:24 AM
Nari

स्ट्रेच मार्क्स से पाना है छुटकारा तो यूं करें कॉफी का इस्तेमाल

  • Updated: 04 Jun, 2018 04:40 PM
स्ट्रेच मार्क्स से पाना है छुटकारा तो यूं करें कॉफी का इस्तेमाल

शरीर में पड़े स्ट्रेच मार्क्स के निशान देखने में गंदे लगते हैं। अक्सर एेसे निशान गर्भावस्था के दौरान, वजन घटाने से या वजन बढ़ने के कारण पड़ते हैं। इन निशानों की वजह से कई बार हम अपने मंन पसंदीदा कपड़े भी नहीं पहन पाते। इन निशानों को मिटाने के लिए महंगी-महंगी क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं। कई बार इन कैमिक्ल युक्त क्रीमों का इस्तेमाल करने से कई बार साइड-इफैक्ट हो जाते हैं। एेसे में कुछ घरेलू चीजों को अपनाकर आसानी से ही स्ट्रेच मार्क्स के निशानों को दूर किया जा सकता है। 

 

1. कोको बटर और कॉफी
स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए कोको बटर और कॉफी का इस्तेमाल करें। 1 चम्मच कॉफी लें। अब इसमें 1 चम्मच पिघला हुआ कोको बटर मिलाएं। जब यह अच्छे से मिल जाए तो इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। 10 मिनट के लिए इसको एेसा ही रहने दें। फिर हल्के गर्म पानी से इसको धो लें। हफ्ते में कम से कम 4 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा।  

 

2. बादाम पाउडर, नारियल तेल और कॉफी 
1 चम्मच कॉफी ले इसको अच्छे से पीस लें। फिर इसमें आधा चम्मच बदाम पाउडर और 3 चम्मच नारियल तेल मिलाकर मिक्स करें। इस पेस्ट से 10 मिनट के लिए स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। हफ्ते में 2 बार एेसा करें। कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा। 

 

3. जैतुन तेल, नींबू और कॉफी
स्ट्रेच मार्क्स को साफ करने के लिए जैतुन तेल, नींबू और कॉफी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 चम्मच पीसी हुई कॉफी में, 1 चम्मच जैतून का तेल, आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस पेस्ट 20 मिनट के लगाने के बाद गर्म पानी से धो लें। लगातार एेसा करने से कुछ ही महीनों में फर्क दिखाई देने लगेगा। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News