27 APRSATURDAY2024 7:26:43 PM
Latest News

सर्दियों में बच्चों को खिलाएं लहसुन, मिलेंगे कई फायदे

  • Updated: 06 Dec, 2017 12:08 PM
सर्दियों में बच्चों को खिलाएं लहसुन, मिलेंगे कई फायदे

सर्दी के मौसम में बच्चे बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इसका कारण बार-बार ठंड़ लगना और कमजोर इम्यूनिटी का होना भी हो सकता है। बच्चे को पौष्टिक आहार देकर उसकी शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है। जिससे बच्चों में रोगों से लड़ने शक्ति मजबूत होगी और बीमारियों से भी बचाव रहेगा। पौष्टिक आहार में एक है लहसुन, जिसे खाने से बच्चे कतराते हैं, सर्दियां शुरू होने पर बच्चे के गले में लहसून बांध देने से भी बीमारियों से बचाव रहता है। जन्म के 7-8 महीने बाद बच्चे को लहसुन का सेवन करवाया जा सकता है। आइए जाने लहसून के फायदे। 


1. प्रतिरोधक क्षमता मजबूत
बच्चे को बहुत जल्दी सर्दी और जुकाम हो जाता है तो सूप में लहसुन डालकर बच्चे को पिलाएं। इससे शरीर मे सर्दी का असर कम हो जाता है। 

2. पेट दर्द
पेट में गैस बन जाने पर भी बच्चे की तबीयत खराब हो जाती है। इससे बचने के लिए लहसुन और शहद को मिक्स करके खिलाएं। 

3. इंफैक्शन से बचाव 
मौसम में आए बदलाव के कारण बच्चे जल्दी इंफैक्शन का शिकार हो जाते हैं। इस तरह के बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए खाने में लहसुन का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद फाइटोकैमिकल्स आंतों में पनपने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करते हैं।

4. पेट के कीडे 
छोटे बच्चे के पेट में कीड़े जल्दी पनपने लगते हैं। आंतों में पैदा होने वाले कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए बच्चे को लहसुन खाने के लिए दें। 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP
 

Related News