19 APRFRIDAY2024 7:14:26 PM
Nari

बिखरी दवाइयां भी लाती हैं नेगेटिविटी इसलिए ना करें ऐसी गलतियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Jun, 2020 04:07 PM
बिखरी दवाइयां भी लाती हैं नेगेटिविटी इसलिए ना करें ऐसी गलतियां

वास्तु के अनुसार हमारी आसपास की चीजें हम पर अपना गहरा असर डालती है। उनसे हमें पॉजीटिव और नेगेटिव एनर्जी मिलती है। मगर नेगेटिव ऊर्जा मिलने से जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे तनाव बढ़ने के साथ पैसों से जुडी समस्याएं भी होती है। मगर वास्तु के अनुसार कुछ उपायों को करने से इन परेशानियों से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते है उन उपायों के बारे में... 

तुलसी का पौधा

घर पर तुलसी का पौधा लगाने से साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

 

दवाइयों को एक जगह रखें

घर पर दवाइयों को हमेशा एक जगह पर रखना चाहिए। असल में बिखरी पड़ी दवाइयों से घर पर तनाव और निराशा बढ़ती है। ऐसे में इसे हमेशा नम और ठंडी जगह पर रखें। दवाइयों को घर की पूर्व दिशा या रसोई में रखने से बार-बार बीमार होने के चांचिस बढ़ते है। इसे रखने की उचित दिशा दक्षिण और उत्तर- पूर्व में मानी जाती है। इससे सेहत में जल्द से जल्द सुधार आता है। 

 

नीम के पत्ते

नीम के कुछ पत्तों को लेकर उसकी धूनी करने से घर से नेगेटिविटी दूर होती है। आप इसे हफ्ते में 2 बार कर सकते है। 

 

लड़ाई-झगड़ा न करें

कलह-क्लेश, लड़ाई-झगड़े दूर रह घर- परिवार के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए। वास्तु के अनुसार लड़ाई-झड़ना करने से मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में धन की हानि होती है। 

नमक

पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पूरे घर पर पौंछा लगाने से घर में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर का माहौल खुशनुमा होने के साथ परिवार के सदस्यों में प्यार और एकता बढ़ती है।

 

 

जूते- चप्पल 

वास्तु के अनुसार घर पर पुराने या फटे हुए जूते- चप्पल रखने से बचना चाहिए। नहीं तो आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। असल में जूते टूटने पर उसे तुरंत फेंक देने से सिर पर आई परेशानी दूर हो जाती है। मगर वहीं टूटी हुए चप्पल घर पर रखने से कई मुसीबतों में पड़ने का कारण बनती है।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

आप अलमारी, पर्स आदि जहां भी अपना कैश रखते हैं। उसे हमेशा साफ-सुथरा रखें। साथ ही जेब में भी पैसों को बिखेर कर नहीं बल्कि हमेशा व्यवस्थित ढंग से रखें।

 

बिस्तर रखें व्यवस्थित

घर का बिस्तर कभी भी बिखरा न छोड़ें। नहीं तो इससे मन में निराशा छाई रहती है। साथ ही घर में कलह-क्लेश, लड़ाई-झगड़े होने की संभावना बढ़ती है। ऐसे में इससे बचने और जीवन में खुशहाली लाने के लिए रोजाना सुबह उठने के बाद अपने बिस्तर को व्यवस्थित करके ही कमरे से बाहर जाएं।

 

Related News