08 MAYWEDNESDAY2024 1:17:08 PM
Nari

तनाव और बीमारी नहीं छोड़ रही पीछा तो ये नुस्खे अपनाएं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Nov, 2020 01:17 PM
तनाव और बीमारी नहीं छोड़ रही पीछा तो ये नुस्खे अपनाएं

जिंदगी में उतार-चढ़ाव आम बात है। मगर कई बार परेशानियों का बढ़ जाना जिंदगी को हिला कर रख देता है। ऐसे में सेहत से लेकर आर्थिक तौर पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे का कारण घर का खराब वास्तु हो सकता है। ऐसे में कुछ उपायों को करके इससे बचा जा सकता है। तो आइए जानते हैं कुछ वास्तु उपायों के बारे में...

बेहतर स्वास्थ्य के लिए 

अगर घर के सदस्य बार-बार बीमार पड़ते हैं या ज्यादा खर्च करते हैं तो ऐसे में घर की दक्षिण दिशा में बने खिड़की व दरवाजों को बंद करवा दें। मगर कहीं आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो इसकी जगह हर वीरवार को गुड़, चने की दाल और घी लगी रोटी गाय को खिलाएं। इससे घर के सदस्यों की सेहत में सुधार आने के साथ फिजूलखर्ची भी बंद होगी।

PunjabKesari

तनाव दूर करने के लिए

जीवन में चल रहे तनाव को कम करने के लिए अपने इष्टदेव के सामने रोजाना दीया जलाकर पूजा करें। साथ ही पूजा के समय अपना मुंह उत्तर-पूर्व या उत्तर पश्चिम की ओर रखें। इससे आपकी परेशानियां जल्द ही दूर हो जाएगी। साथ ही घर में सकारात्मक फैलने से सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा।

सफलता पाने के लिए

अक्सर बनते-बनते काम बिगड़ने लगते हैं। कड़ी मेहनत के बावजूद भी सफलता हासिल नहीं होती है। इसके पीछे का कारण वास्तुदोष होता है। इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर ॐ, स्वस्तिक, शुभ-लाभ या किसी देवी-देवता का शुभ प्रतीक चिन्ह बनाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इस तरह आपकी एकाग्रता शक्ति बढ़ने के साथ कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होंगी।  ‌

PunjabKesari

बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए

अगर किसी को बुरे या डरावने सपने आते हैं तो ऐसे में घर की छत साफ रखें। वहां पर किसी भी तरह का कोई खाली मटका, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, पुराने व टूटे गमले न रखें। साथ ही इस बात का खास ध्यान रखें कि घर में कभी भी पूरी तरह से अंधेरा न हो। हमेशा एक लाइट जला कर रखें। इससे जल्द ही बुरे सपनों से छुटकारा मिलेगा।

 

PunjabKesari

Related News