29 JANTHURSDAY2026 3:13:43 PM
Nari

तेजी से बिक रहा नकली बांग्लादेशी गोल्ड, बेहद सस्ता होने से लोग हो रहे हैं ठगी का शिकार

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 29 Jan, 2026 11:01 AM
तेजी से बिक रहा नकली बांग्लादेशी गोल्ड, बेहद सस्ता होने से लोग हो रहे हैं ठगी का शिकार

 नारी डेस्क: इन दिनों सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जैसे-जैसे असली सोना महंगा हो रहा है, वैसे-वैसे बाजार में नकली सोने का कारोबार भी तेजी से फैल रहा है। भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में बांग्लादेश से आने वाला एक नकली सोना इन दिनों चर्चा में है, जिसे बांग्लादेशी रेड गोल्ड या Aka Stone कहा जा रहा है। यह नकली सोना देखने में बिल्कुल 24 कैरेट असली सोने जैसा लगता है। इसकी चमक, रंग और वजन इतने असली जैसे होते हैं कि आम लोग ही नहीं, बल्कि कई अनुभवी सुनार भी धोखा खा रहे हैं।

क्या है बांग्लादेशी रेड गोल्ड?

बांग्लादेशी रेड गोल्ड असल में सोना नहीं है। यह एक खास तरह की धातु होती है, जिसे इस तरह तैयार किया जाता है कि वह रंग, वजन और चमक में बिल्कुल सोने जैसी दिखे। इसे Aka Stone कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा खतरा यह है कि यह कई बार सामान्य गोल्ड टेस्ट में भी पास हो जाता है, जिससे इसकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

क्यों तेजी से फैल रहा है नकली सोना?

इस नकली सोने के फैलने की सबसे बड़ी वजह है इसकी बहुत कम कीमत। जहां असली सोना हजारों रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है। वहीं Aka Stone की कीमत करीब 90 रुपये प्रति ग्राम बताई जा रही है। सस्ते दाम और असली जैसी चमक के कारण लोग लालच में आकर इसे खरीद रहे हैं और बाद में ठगी का शिकार हो रहे हैं।

आम टेस्ट में भी पकड़ में नहीं आता

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि काटने पर भी इसका रंग गोल्डन ही रहता है। पिघलाने पर भी यह सोने जैसा दिखाई देता है। कई बार यह सामान्य ज्वैलरी टेस्ट में फेल नहीं होता। इसी वजह से कई ज्वैलर्स और ग्राहक नकली सोने को असली समझकर खरीद लेते हैं।

असली और नकली सोने की पहचान कैसे करें?

हॉलमार्क जरूर जांचें

असली सोने पर 24K, 22K या 18K की साफ और स्पष्ट मुहर होती है। यह मुहर गहने के अंदर या हुक पर सही ढंग से अंकित होती है। धुंधली, टेढ़ी-मेढ़ी या गायब मुहर नकली होने का संकेत हो सकती है।

Gold Price Today: आज फिर सस्ता हुआ सोना,रेट में आई बड़ी गिरावट, देखें आज की नई कीमतें

चुंबक टेस्ट

शुद्ध सोना चुंबक से नहीं चिपकता। अगर गहना चुंबक की तरफ खिंच जाए, तो उसमें मिलावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  महिलाओं के गोल्ड निवेश से देश को 700 अरब डॉलर का फायदा, बनीं सबसे स्मार्ट निवेशक!

 सिरका टेस्ट

गहने पर सफेद सिरके की कुछ बूंदें डालें 30–60 सेकंड इंतजार करें अगर रंग बदल जाए, काला या फीका पड़ जाए, तो वह नकली हो सकता है

असली सोना सिरके से खराब नहीं होता

 पानी का टेस्ट

सोना भारी धातु होती है और पानी में डालते ही नीचे बैठ जाती है। अगर गहना तैरने लगे या धीरे-धीरे डूबे, तो वह नकली हो सकता है। हालांकि Aka Stone कई बार इस टेस्ट में भी धोखा दे सकता है, इसलिए सिर्फ इसी पर भरोसा न करें।

रंग और त्वचा पर असर

रेड गोल्ड में तांबे की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे इसका रंग गुलाबी या लाल-नारंगी नजर आता है।

महंगा होने से पहले खरीद लें सोना, आज 70 हजार से भी कम में बिक रहा है Gold

असली सोना

समय के साथ रंग नहीं बदलता। त्वचा पर काला या हरा निशान नहीं छोड़ता। अगर गहना पहनने से त्वचा का रंग बदलने लगे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

हमेशा हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। बिल और सर्टिफिकेट जरूर लें। ज्यादा सस्ते दाम पर मिलने वाले सोने से सावधान रहें। शक होने पर अधिकृत ज्वैलर या लैब से जांच कराएं। बढ़ती कीमतों के दौर में नकली सोने से बचना बेहद जरूरी है, वरना मेहनत की कमाई एक झटके में बर्बाद हो सकती है।  

Related News