28 APRSUNDAY2024 6:37:31 PM
Nari

बवासीर छिपाने के बजाएं इन घरेलू टिप्स से करें इलाज

  • Updated: 26 Jun, 2017 04:36 PM
बवासीर छिपाने के बजाएं इन घरेलू टिप्स से करें इलाज

पंजाब केसरी (नानी मां के नुस्खे): पाइल्स यानी बवासीर, बहुत ही पीड़ादायक रोग है। बवासीर का रोग मलाशय के आस-पास की नसों की सूजन के कारण होता है। बवासीर भी दो तरह की होती है, अंदरूनी और बाहरी। अंदरूनी बवासीर में नसों की सूजन दिखती नहीं है, इसके विपरीत बाहरी में सूजन दिखाई देती है। बवासीर में अंदरूनी हिस्सों पर या बाहर कुछ मस्से निकल आते है, जिनमें से कई बार खून भी निकलने लगता है और तेज दर्द होता है। पाइल्स को काफी आसानी से पहचाना जा सकते है क्योंकि यह रोग पहले ही कुछ संकेत देने लगता है। 

 

पाइल्स के लक्षण

- रक्तस्राव
- खुजली 
- दर्द या असहजता
- यूरिन करते समय दर्द होना
- मलद्वार के पास सूजन

पाइल्स के कारण 

- पुरानी कब्ज
- अधिक समय तक शौचालय में बैठे रहना
- मलद्वार में इंफैक्शन
- बढ़ती आयु
-सिटिंग वर्क
- प्रैग्नेंसी

पाइल्स के कुछ घरेलू इलाज 

1. नीम की कोमल पत्तियों को घी में घी में भून लें। फिर उसमें थोड़ा-सा कपूर मिला लें। फिर इस पेस्ट को पाइल्स के मस्सो पर लगाएं। 

2. आधा चम्मच हरड़ पाउडर रोजाना गुनगुने पानी के साथ लेने से पाइल्स की समस्या दूर होती है। 

3. आक या मदार के दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पाइल्स के मस्सो पर लगाएं। वह कुछ ही दिनों में सुखकर गिर जाएंगे। 

4. काली मिर्च और जीरा पाउडर को आधा चम्मच शहद के साथ मिलाकर लें। पाइल्स की समस्या दूर होगी। 

5. लौकी के पत्तों को पीसकर पाइल्स के मस्सो पर रोजाना लगाने से काफी राहत मिलेगी। 

6. तुलसी के पत्तों को पानी के साथ पीसकर लगाने से जलन कम होती है और पाइल्स के मस्सो से राहत मिलती है। 

7. आंवला पाउडर को पानी के साथ रात भर मिट्टी के बर्तन में डालकर रख दें। सुबह चिरचिटा की जड़ और मिश्री मिलाकर पीएं। 

8. करेले के बीजों का पाउडर, शहद और सिरका मिलाकर पाइल्स को मस्सो पर लगाएं। इससे काफी हद तक आराम मिलेगा।

Related News