20 DECSATURDAY2025 3:08:08 AM
Nari

Cleaning Tips: इन टिप्स की मदद से मिनटों में चमकाएं अपना किचन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Aug, 2021 02:42 PM
Cleaning Tips: इन टिप्स की मदद से मिनटों में चमकाएं अपना किचन

किचन में घरवालों की सेहत का राज छिपा होता है। ऐसे में इसकी साफ-सफाई का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। मगर अक्सर रसोई की सफाई करने में महिलाओं को घंटे लग जाते हैं। साथ ही इसे साफ करने में कई परेशानियां भी झेलनी पड़ती है। ऐसे में अगर आप भी किचन साफ करने में परेशान रहती है तो आज हम आपको इसे क्लिन करने के कुछ खास व आसान टिप्स बताते हैं...

- चॉपिंग बोर्ड साफ का तरीका

किचन में सब्जियां काटने वाले चॉपिंग बोर्ड की सफाई का ध्यान रखें।  नहीं तो इसपर कीटाणु पनपने लगेंगे। ऐसे में बीमारियां लगने का खतरा बढ़ता है।

ऐसे करें चॉपिग बोर्ड की सफाई

सबसे पहले चॉपिंग बोर्ड को पानी से धो लें। अब इसपर नमक छिड़के। उसके बाद एक नींबू के टुकड़े को इसपर 5 मिनट तक रगड़ें। बाद में ताजे पानी से धो लें।

PunjabKesari


- किचन स्पंज साफ करें

अक्सर महिलाएं किचन स्पंज की सफाई का ध्यान नहीं रखती है। मगर इसपर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पनपते हैं। ऐसे में बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। इसलिए इसे रोजाना धोना न भूलें।

ऐसे करें किचन स्पंज साफ

एक बाउल में गुनगुना पानी और थोड़ा लिक्विड साबुन डालकर उसमें स्पंज भिगोएं। इसे पांच मिनट तक माइक्रोवेव में घुमाएं। इससे इसपर जमा सारी गंदगी और तेल निकल जाएगा। बाद में इसे ताजे पानी से धोकर सुखा लें।

किचन टाइल्स साफ करने का तरीका

अक्सर किचन टाइल्स पर तेल, घी, सॉस आदि के दाग लग जाते हैं। ऐसे में किचन दिखने में गंदी लगती है। साथ ही बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। ऐसे में इन जिद्दी दाग चिकनाई को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और सिरका इस्तेमाल कर सकती हैं।

ऐसे करें टाइल्स साफ

एक बाउल में 1 कप सिरका और 1,1/4 कप बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर इसे टाइल्स पर लगाएं। अब किसी पुराने टूथब्रश से टाइल्स को रगड़ते हुए साफ करें। बाद में पानी से टाइल्स को धो लें।

PunjabKesari

- गंदे बर्नर को साफ करें

अक्सर खाना बनाते समय चूल्हा जल जाता है। ऐसे में आप गंदे व जले बर्नर को साफ करने के लिए आप अमोनिया यूज कर सकती है। यह ग्रीस रिमूवर की तरह काम करता है।

ऐसे करें गंदे बर्नर को साफ

इसके लिए एक जिप लॉक बैग में  ¼ कप अमोनिया और बर्नर डालकर 8-9 घंटे तक इसे बंद रखें। बाद में स्पंज से इसे साफ करके धो लें। इससे आपका बर्नर एकदम नए जैसा हो जाएगा।

Related News