27 APRSATURDAY2024 1:34:22 PM
Nari

बच्चों को सिखाएं ये छोटी-छोटी बातें, जीवन में कभी नहीं होंगे फेल

  • Updated: 08 Apr, 2018 12:27 PM
बच्चों को सिखाएं ये छोटी-छोटी बातें, जीवन में कभी नहीं होंगे फेल

हर माता-पिता की यही चाहत होती है कि उसका बच्चा पढ़ लिखकर बड़ा आदमी बने। बच्चों को लायक बनाने और ऊंच्चाई तक पहुंचाने के लिए मां-बाप कोई कसर नहीं छोड़ते। ज्यादातर माता-पिता बच्चों की पढ़ाई- लिखाई की तरफ ही ध्यान देते हैं। जो की अच्छी बात है। मगर आज के समय में बच्चो को पढ़ाई के साथ- साथ बड़ों का सम्‍मान करना, समय पर काम करना करना जैसी बाते सिखाना भी बहुत जरूरी है। अगर बच्चा इन बातों को अपना लेता है तो वह जीवन में कभी फेल नहीं होता। तो आइए जानते हैं वह कौन सी बाते हैं जो आपके बच्चे को हर जगह सफल बनाती हैं।

 

1. बड़ों का सम्‍मान करना
बच्चों को बड़ों का सम्मान करना जरूर सिखाएं। जो बच्चे खुद से बड़े लोगों का आदर करते हैं। उनको जीवन में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। अगर आप चाहते है कि आपका बच्चा तरक्की करे तो उनमें यह अच्छी आदत जरूर डालें।

 

2. समय पर काम करना
बच्चो को समय की कीमत समझाना बहुत जरूरी है। हर काम सही टाइम पर करने से उनको टाइम मैनेजमेट करना अच्छे से आ जाएगा। जिस बच्चे ने समय पर काम करना सिख लिया वह अपने जीवन में कभी पीछे नहीं रह सकता। 

 

3. बच्‍चों को हर चीज की बैल्यू बताएं
बच्‍चों के लिए यह भी जानना जरूरी है कि जिन चीजों का वे प्रयोग करते हैं उनको कितनी मेहनत से उनके लिए जुटाया गया है। बातों-बातों में प्‍यार से उन्‍हें यह समझाने का प्रयास करें। 

 

4. मुसीबत का सामना करना
बच्चो को अकेले मुसीबत का सामना करना सिखाएं। उनको बताएं कि परेशानी में उदास या हार मान कर बैठ जाने से कुछ नहीं होगा। जो भी समस्या है उसको आराम से हल करें।

 


5. चीजें शेयर करना 
माता-पिता के तौर पर हमारा ये फर्ज है कि हम उन्‍हें चीजें शेयर करना सिखाएं। चाहे फिर ये खाने की चीजें हों या फिर खिलौने आदि। 

 


6. दूसरों से बात करना
आजकल के समय में कोई इंसान जितने अच्छे से दूसरे व्यक्ति के साथ बातचीत कर सकता है। वह उतनी ही तरक्की कर सकता है। एेसे में बहुत जरूरी है कि बच्चों को अपनी बात, अपना पक्ष रखना सिखाएं।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News