02 MAYTHURSDAY2024 11:38:55 AM
Nari

सपने में दिख रही हैं ये चीजें तो समझ लें होने वाली है मां लक्ष्मी मेहरबान

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Dec, 2022 04:24 PM
सपने में दिख रही हैं ये चीजें तो समझ लें होने वाली है मां लक्ष्मी मेहरबान

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि यदि आप पर मां लक्ष्मी मेहरबान होंगी तो आपको कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी। ज्योतिषाशास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं। स्वपन शास्त्र के अनुसार, मां के आने से पहले कुछ संकेत दिखते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

बारिश 

स्वपनशास्त्र के अनुसार, यदि आपको सपने में भारी बारिश दिखती है तो समझ लें कि आपकी जीवन में धन का आगमन हो सकता है। भारी बारिश का दिखना धन आने का संकेत होता है। 

PunjabKesari

फूल 

अगर आपको सपने में लाल और पीले फूल दिख रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आपको जीवन में स्वर्ण लाभ हो सकता है। 

मंदिर 

सपने में मंदिर दिखना भी बहुत ही शुभ होता है। इस सपने का अर्थ होता है कि भगवान कुबेर की आप पर कृपा हो सकती है। इसके अलावा आपके जीवन में भी पैसे की बरसात होने वाली है। 

PunjabKesari

लाल रंग की साड़ी 

अगर सपने में आपको कोई औरत आपको लाल साड़ी पहने दिख रही है या फिर आप किसी को लाल साड़ी सपने में पहना रहे हैं तो इससे आपके जीवन में मां लक्ष्मी का आगमन हो सकता है। 

ऊंचाई 

सपने में यदि आप ऊंचाई पर चढ़ रहे हैं तो यह भी बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वपनशास्त्र के अनुसार, इस सपने का अर्थ है कि आपको जीवन में जल्द ही तरक्की होने वाली है।

PunjabKesari

दांत साफ करना 

यदि आप सपने में अपने दांत साफ कर रहे हैं तो यह भी बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि मां लक्ष्मी आपके ऊपर जल्दी ही मेहरबान होने वाली हैं। 

बचत करना

यदि आप सपने में बचत कर रहे हैं तो स्वपन शास्त्र के अनुसार, यह बहुत ही शुभ माना जाता है इसका अर्थ है कि आपकी आर्थिक स्थिति जल्दी सुधरने वाली है। 

PunjabKesari

Related News