27 APRSATURDAY2024 9:38:51 PM
Nari

सावधान! तांबे के बर्तन में रखा दही सेहत की लिए जहर

  • Updated: 10 Mar, 2017 11:18 AM
सावधान! तांबे के बर्तन में रखा दही सेहत की लिए जहर

सेहतः तांबे के बर्तन में पानी पीना बहुत अच्छा होता है लेकिन आप यह जानते हैं कि तांबे के बर्तन में दही रखना बहुत हानिकारक होता है। आपने बहुत बार बजुर्गों को यह कहते भी सुना होगा कि तांबे के बर्तन में खट्टी चीजें नहीं रखनी चाहिए। वैसे तो दही में बहुत से जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं,कैल्शियम,विटामिन डी,विटामिन B12,विटामािन B6,पोटेशियम,कोलेस्ट्रॉल और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। लेकिन यही तत्व जब तांबे के संपर्क में आते हैं तो फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। इन तत्वों का शरीर पर उलटा असर होता है। 


तांबे के बर्तन में खट्टी चीजें और दूध को रखने से  यह चीजें कॉपर से रिएक्ट करके फूड प्वॉयजनिंग का काम करती हैं। इससे डायरिया,पेट दर्द, डायरिया और उल्टी की समस्या हो सकती है। पानी के अलावा और फल या फिर और कोई भी खाने की चीज को तांबे के बर्तन में नहीं रखना चाहिए। 


पानी को तांबे के बर्तन में इसलिए रखा जाता हैं क्योकि इसमें किसी भी तरह का कोई पोषक तत्व नहीं होता। यह जिस चीज के संपर्क में आता है वैसे ही गुणों को अपना लेता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीनेे से शरीर में कॉपर की कमी दूर हो जाती हैं। याद रखे पानी पीने के अलावा और किसी भी चीज के लिए तांबे का इस्तेमाल न करें। 

Related News